नेहा राज के गाने 'जहरिया दे दा राजाजी' में खुशी सिंह ने पति से मांगा जहर - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Monday, 23 January 2023

नेहा राज के गाने 'जहरिया दे दा राजाजी' में खुशी सिंह ने पति से मांगा जहर

 


भोजपुरी इंडस्ट्री में सुपरसिंगर नेहा राज का नाम आज किसी पहचान का मोहताज नहीं हैं। नेहा ने अपनी मेहनत और लगन से भोजपुरिया दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं। आज नेहा राज के गानों का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से रहता है। नेहा की आवाज में गाया हर एक गाना दर्शकों के सर चढ़कर बोलता है। अब नेहा राज का नया गाना 'जहरिया दे दा राजाजी' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से


जारी किया गया है। जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। गाने को नवोदित अभिनेत्री खुशी सिंह पर फिल्माया गया है। गाने में खुशी सिंह के एक्सप्रेशन कमाल के लग रहे हैं, उसके ऊपर उनकी अदाएं दर्शकों को घायल करने  के लिए काफी है। इन्होंने गाने में एक दम जबरदस्त परफॉर्म किया है।


उनका एक एक लटका झटका दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए काफी है। खुशी अपने अभिनय के दम पर जल्द ही भोजपुरी की सुपरहिट अभिनेत्रियों में शामिल होने का दमखम रखती है। 



Link: https://youtu.be/L1W5CmqzEdg


अगर गाने की बात करे तो गाने में खुशी ने अपने मन की बात अपनी पति से कह रही है कि कितना दुखवा साही हम...अकेले कइसे रहें हम... तुहि नाहीखा सुनत राजा...केकरा से कहीं हम... छोड़के हमके घुमेले बहरिया ए राजाजी...सौतन संगवा घूमेला बहरिया ए राजा जी..तो लाके हमके देहि द जहरिया ए राजा जी... हमारा के देहि दे जहरिया ए राजा जी...। 


इस गाने में खुशी की वेशभूषा भी कमाल की है। गाने में राजस्थानी कलाकारों का भरपूर उपयोग किया गया है। साथ ही इसको राजस्थान की बेहद ही खास लोकेशन पर शूट किया गया है।


वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी प्रस्तुत 'जहरिया दे दा राजाजी' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। वही इसके लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिकहेहैं। इसका म्यूजिक विकास यादव ने दिया है। इसका निर्देशन भोजपुरिया ने किया है। इसके कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल एंड बॉबी जैक्सन हैं। इसको एडिट पंकज सॉ (वुडपेकर्स वी) और डीआई रोहित ने किया है।

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन