*पात्रों को अगर नहीं मिला आवास तो करेंगे आंदोलन - अभिषेक पटेल*
माधौगंज- हरदोई /विकासखंड माधौगंज की ग्राम पंचायत कुरसठ बुजुर्ग देहात ग्राम मिर्जागंज निवासी सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक पटेल ने पत्रकारों को बताया कि ग्राम सभा में आए हुए प्रधानमंत्री आवास लाभार्थियों की सूची में पात्रता के चयन में घोर अनियमितताएं के संबंध में आरटीआई कार्यकर्ता अभिषेक पटेल ने खंड विकास अधिकारी माधौगंज को शिकायती पत्र देकर कहां की प्रधानमंत्री आवास सूची जारी हुई लिस्ट को सार्वजनिक किया जाए पात्रों को आवास दिलाए जाएं अभिषेक पटेल ने बताया कि भेदभाव पूर्ण हुए चयन प्रक्रिया में ग्राम पंचायत के लोगों में काफी रोष व्याप्त है और बताया कि सरकार की मंशा के विपरीत कार्य किया जा रहा है अगर पात्रों को आवास नहीं प्राप्त हुआ तो हम आंदोलन करेंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी
हरदोई से अजय कुमार की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment