श्रीकृष्ण रासलीला के दस दिवसीय कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ... - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Friday, 20 January 2023

श्रीकृष्ण रासलीला के दस दिवसीय कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ...

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी नरेश दीक्षित ने पूजन कर किया उद्घाटन



मल्लावां-हरदोई  विकासखण्ड के ग्राम गंज जलालाबाद में 20 जनवरी 2023 दिन शुक्रवार की शाम को कृष्ण लीला समिति के अध्यक्ष मेवालाल दिवाकर ने समाजसेवी नरेश दीक्षित के करकमलों द्वारा पूजन करवा कर कृष्ण लीला का शुभारंभ करवाया। समाजसेवी नरेश दीक्षित ने आदर्श बालकृष्ण रासलीला मंडल के निदेशक स्वामी हरिओम शरण जी महाराज को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि ऐसे अध्यात्मिक कार्यक्रमों से हमारी आने वाली नई पीढ़ी को अपने धर्म के प्रति जागरूक करेगा और साथ ही साथ पुरातन संस्कृति से भी जुड़ने का मौका मिलेगा।

श्रीकृष्ण लीला के प्रथम दिवस वृन्दावन धाम के ख्यातिलब्ध आदर्श बालकृष्ण रासलीला मंडल के कलाकारों द्वारा वासुदेव व कंस संवाद, महर्षि नारद द्वारा कंस को भ्रमित कर आठवां पुत्र भी पहला हो सकता है बता कर भ्रमित कर देना, कंस द्वारा देवकी के प्रथम पुत्र को नारद द्वारा बताई गई गणना के मुताबिक देवकी के प्रथम पुत्र से लेकर सातों पुत्रों को मौत के घाट उतार देना, तत्पश्चात देवकी के आठवें पुत्र के रूप में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होना आदि लीलाओं का मंचन किया गया। ज्ञातव्य हो कि इससे पहले नवंबर के महीने में रामलीला का भी मंचन हुआ था। जिसका भी उद्घाटन समाजसेवी नरेश दीक्षित ने फीता काट कर किया था। यह सब ग्राम प्रधान अभिषेक दीक्षित की परिश्रम का परिणाम है जिन्होंने अपने पिता के ही पदचिन्हों पर चलकर गांव के विकास कार्यों के साथ - साथ धार्मिक एवं पारंपरिक कार्यक्रमों पर भी बल दिया है। यही कारण है कि जो सांस्कृतिक परंपराएं गांव से समाप्त हो गई थी वो आज अभिषेक दीक्षित जी के नेतृत्व में फलफूल रही हैं। उन्हें दुबारा जीवंत होने का मौका मिला है। अभिषेक दीक्षित की सोच सिर्फ और सिर्फ गांव का विकास एवं पारंपरिक धार्मिक कार्यक्रम ही नहीं हैं अपितु क्षेत्र के समस्त नागरिक स्वस्थ व समृद्धशाली रहें। इस विषय में भी निरन्तर कार्यरत हैं। फिर वो चाहे नि: शुल्क नेत्र जांच शिविर हो, कम्बल वितरण का कार्यक्रम हो, यह फिर सड़कों का मरम्मत कार्य हो। ऐसे अनगिनत कार्य जो अभिषेक दीक्षित के माध्यम से आम जनमानस की भलाई के लिए किए जा रहे हैं। इसलिए ग्राम गंज जलालाबाद के समस्त नागरिक उनके इस सराहनीय कार्यों के लिए भूमि-भूरि प्रशंसा कर रहे हैं।


हरदोई से अजय कुमार की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन