कासगंज
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने थाना गंजडुंडवारा और थाना सिकन्दर पुर वैश्य का औचक निरीक्षण किया , गंजडुंडवारा थाना की हैल्प डैस्क और आगंतुक रजिस्टर को चैक किया तथा हेल्प डेस्क कर्मचारी को निर्देशित किया कि फरियादियों के साथ पुलिस मित्र की तरह व्यवहार किया जाय और उसकी हर संभव मदद की जाय साथ ही उन्होंने कार्यालय के दस्तावेज , रखरखाव ,मैस की स्वच्छता और गुणवत्ता ,बैरक की साफ- सफाई एवं मालखाने का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने गंजडुंडवारा कस्बे की संवेदनशीलता के मद्देनजर क्षेत्राधिकारी पटियाली , और थाना प्रभारी के साथ मुख्य बाजार और मिश्रित आबादी वाले स्थानों पर पैदल गश्त किया , तथा त्योहारों को आपसी भाईचारे के साथ सौहार्द पूर्ण ढंग से मनाने की अपील भी की साथ ही अराजकता फ़ैलाने वाले व्यक्तियों को कठोरतम कार्यवाही की चेतावनी भी दी। उन्होंने सोशल मीडिया के बारे में भी स्पष्ट किया कि पुलिस सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि बनाए हुए है ।
रिपोर्ट... नितेश भारद्वाज व्योरो चीफ कासगंज

No comments:
Post a Comment