🌞२३ जनवरी २०२३ राशिफल-सोमवार माघ माह के शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि है,विक्रम संवत-२०७९-राहु-८:३४ AM से ९:५६ AM तक है,चन्द्रमा मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा,सूर्य मकर राशि पर है।
🦋सत्य प्रकाश शर्मा🦋
🥀मेष:-ॐ अं अंगारकाय नम:।
चन्द्रमा का दशम भाव में व सूर्य का दशम गोचर धन लाभ देगा,लाभान्वित होंगे,बिगड़े काम बनेंगे,निवेश मनोनुकूल लाभ देगा,प्रभाव वृद्धि होगी,सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा,घर-बाहर पूछ-परख रहेगी,विरोध होगा,आर्थिक नीति में परिवर्तन होगा,कार्यप्रणाली में सुधार होगा,तत्काल लाभ होगा।
🥀वृष:-ॐ शुं शुक्राय नम:।
दिन विशेष सफलता का है,सूर्य के मकर गोचर शुभ है,रुके धन का आगमन हो सकता है,परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे,धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है,सत्संग का लाभ मिलेगा,सहयोग प्राप्त होगा,लाभ के अवसर हाथ आएंगे,सहकर्मी साथ देंगे,कारोबार में वृद्धि होगी,निवेश लाभ देगा।
🥀मिथुन:-ॐ सों सोमाय नम:।
नए प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते है,समय अनुकूल है एवं धन वृद्धि के शुभ संयोग बनेगे,सलाह लेकर किए गए निवेश आपके लिए शुभ परिणाम देंगे,गुरु का राशि से दशम व सूर्य का मकर व चन्द्रमा का अष्टम गोचर सफलता कारक है,प्रगति होगी,दशम गुरु के कारण सफलता आसान है,कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें,दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं,अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे,किसी व्यक्ति की बातों में न आएं,जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
🥀कर्क:-ॐ कें केतवे नम:।
राशि का स्वामी चन्द्रमा का अष्टम गोचर आर्थिक सुख में उन्नति देगा व लाभान्वित होंगे,कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा,वाणी में शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें,प्रतिद्वंद्विता में कमी होगी,सहयोग प्राप्त होगा,व्यापार में वृद्धि होगी,समयानुकूल सहायता प्राप्त होगी,प्रसन्न रहेंगे,निवेश शुभ रहेगा।
🥀सिंह:-ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।
सूर्य का मकर व चन्द्रमा का कुम्भ राशि में गोचर मंगलमय है,नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे,सफलता मिलेगी,सौदे लाभ दे सकते है,रोजगार मिलेगा,आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे,बैंक-बैलेंस बढ़ेगा,चैन रहेगा,व्यापार में वृद्धि के योग हैं,मार्केट से लाभ होगा,घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी।
🥀कन्या:-ॐ बुं बुधाय नम:।
किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा,चन्द्रमा खष्ठम स्वास्थ्य सुख से प्रसन्नता देंगे। जाँब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है।किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा पाएंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे,दूसरों के झगड़ों में न पड़ें,लेन-देन में सावधानी रखें,लाभ होगा।
🥀तुला:-ॐ चं चन्द्रमसे नम:।
खष्ठम गुरु व चतुर्थ सूर्य व चन्द्रमा का कुम्भ में रहना मङ्गलमय है,शनि का पँचम गोचर लाभ प्रदान कर रहे है,प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी,आय में निश्चितता रहेगी,शत्रु शांत रहेंगे,व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा,दौड़धूप की अधिकता का स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ेगा,वाणी में कड़े शब्दों के इस्तेमाल से बचें,दूसरों की बातों में नहीं आएं।
🥀वृश्चिक:-ॐ अं अंगारकाय नम:।
थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होने से प्रसन्नता रहेगी,निवेश से लाभ होगा,व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेंगे,सूर्य का इस राशि से तृतीय गोचर व्यवसाय में सफलता देगा,सूर्य व चन्द्रमा सफलता देगा,मेष राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं,आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी,नया प्रस्ताव मिल सकता है।
🥀धनु:-ॐ बृं बृहस्पतये नम:।
शुभ समाचार प्राप्त होंगे,प्रसन्नता रहेगी,मित्र व संबंधी मिलेंगे,जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे,व्यापार मनोनुकूल चलेगा,सहकर्मी सहयोग करेंगे,लाभ होगा,गुरु मीन तथा सूर्य राशि से द्वितीय व शनि तृतीय रहकर अनुकूल हैं,गुरु चतुर्थ होकर किसी सुखद समाचार की प्राप्ति कराएगा,व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं,जल्दबाजी व लापरवाही से हानि होगी,विवाद न करें।
🥀मकर:-ॐ शं शनैश्चराय नम:।
आय में वृद्धि होगी,कारोबार में वृद्धि होगी,मार्केट मनोनुकूल लाभ देगी,घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा,भाग्य का साथ मिलेगा,स्वामी शनि राशि से द्वितीय व मित्र ग्रह शुक्र कुम्भ तथा चन्द्रमा राशि से द्वितीय गोचर कर रहे हैं,कोई कार्य हो सकता है,मेष व कन्या राशि से लाभ मिलेगा,व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी,रोजगार मिलेगा।
🥀कुंभ:-ॐ सों सोमाय नम:।
दिन प्रोग्रेस का है,राशि में गोचर करता शनि,मकर राशि के सूर्य व राशि के चन्द्रमा प्रोमोशन सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं,कीमती वस्तुएं संभालकर रखें,वाणी पर नियंत्रण रखें,व्यवसाय की गति बनी रहेगी,आय बनी रहेगी,कार्यभार रहेगा,सहकर्मी सहयोग नहीं करेंगे।
🥀मीन:-ॐ बृं बृहस्पतये नम:।
प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा,व्यापार-व्यवसाय में उत्साह से काम कर पाएंगे,भाग्य अनुकूल है,प्रसन्नता रहेगी,राशि का गुरु व कुम्भ के शुक्र-शनि चमत्कारिक हैं,द्वादश चन्द्रमा किसी समस्या को समाप्ति दे सकता है,यात्रा मनोनुकूल रहेगी,कारोबार से संतुष्टि रहेगी,रुका हुआ धन प्राप्त होगा,प्रयास सफल रहेंगे,बुद्धि का प्रयोग करें,निवेश से लाभ होगा।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment