क्षेत्राधिकारी हरियावां ने कोतवाली बेनीगंज का त्रिमासिक निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश... - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Sunday, 22 January 2023

क्षेत्राधिकारी हरियावां ने कोतवाली बेनीगंज का त्रिमासिक निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश...

 


हरदोई/बेनीगंज

क्षेत्राधिकारी हरियावां शिल्पा कुमारी ने रविवार को कोतवाली बेनीगंज का त्रियमासिक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जहां कोतवाली के अभिलेखों ,असलहों  के रखरखाव  महिला डेस्क का निरीक्षण किया ,वहीं मालखाना,परिसर की साफ सफाई ,कोतवाली में जमा वाहनों के सम्बंध में जानकारी ली संबंधित दिशा निर्देश दिए।क्षेत्राधिकारी ने कोतवाली में मौजूद महिला और पुरुष आरक्षियों की असलहों के सम्बंध में उनके तकनीकी ज्ञान को भी परखा।अपने निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोतवाली  की सामान्य गतिविधियों के सम्बंध में भी सघन निरीक्षण कर जानकारी ली। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी सहित समस्त पुलिस बल मौजूद रहा।


हरदोई से अजय कुमार की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन