प्रीति राय और माही श्रीवास्तव का नया धमाकेदार सांग 'देवरा जवान पियवा किसान' हुआ रिलीज - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Friday, 2 December 2022

प्रीति राय और माही श्रीवास्तव का नया धमाकेदार सांग 'देवरा जवान पियवा किसान' हुआ रिलीज

 


इस समय भोजपुरी इंडस्ट्री में एक ही नाम की गूंज सुनाई दे रही है। जिनके गाने एक के बाद एक यूट्यूब पर धमाल मचा रहे है। और वे जिस किसी भी गाने में हो उसके हिट होने की गारंटी होती है। जी हां हम बात कर रहे हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपर अभिनेत्रियों में शुमार अभिनेत्री माही श्रीवास्तव की। जिहोंने इंडस्ट्री में कदम रखते ही तहलका मचा दिया है। उनके परफॉर्म किये सभी गाने आज यूट्यूब की हिट लिस्ट में शामिल हैं। अब इसी कड़ी में माही श्रीवास्तव का नया गाना 'देवरा जवान पियवा किसान' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। 


Link  : https://youtu.be/C0RAX-uy4QY


जिसे भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर प्रीति राय ने गाया है। गाने को बेहद ही खास तरीके से फिल्माया गया है। माही ने इसमें पर्पल कलर की साड़ी पहनकर तो कयामत ही लादी है। इसमें उनकी सुंदरता और भी निखार कर आ रही है वही बैकग्राउंड डांसरों ने भी उनका साथ बखूबी निभाया है। गाने में माही अपनी चाहत के बारे में सहेलियों से कह रही है कि पूछो मत ना कैसा हाल है, स्वर्ग जैसा मिला ससुराल है, जो भी मैंने चाह वो पा लिया है, जिंदगी हो गई खुशहाल, अर्जी मेरी सुन ली श्री भगवान ने, जवान है देवर मेरा सखी पिया किसान है। 

गाने में एक पल के लिए भी माही से निगाह हटाने का मन नहीं करता है क्योंकि वे परफॉर ही ऐसा करती है। कि उसे बार बार देखने का मन करता है। उसी पर प्रीति राय की मधुर आवाज जो इतनी S?कर्णप्रिय हैं कि इसे बार बार सुनते रहो।

 'देवरा जवान पियवा किसान' को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है। इसके निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। वही इसको आशुतोष तिवारी ने लिखा है। इसका बेहतरीन संगीत आर्या शर्मा ने दिया है। इसका निर्देशन गोल्डी जायसवाल ने किया है। और कोरियोग्राफ बॉबी जैक्सन ने किया है।

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन