नुक्कड़ नाटक से बताया एड्स से बचाव का तरीका... - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Thursday, 1 December 2022

नुक्कड़ नाटक से बताया एड्स से बचाव का तरीका...

 नुक्कड़ नाटक से बताया एड्स से बचाव का तरीका: कानपुर नगर के रमईपुर में जीएमआर ऑफिस में विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता अभियान चलाया


कानपुर के रमईपुर में स्थित जीएमआर ऑफिस में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर मुख्य परियोजनाधिकारी महेंद्र गेरा की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे विमला नर्सिंग कालेज छात्र छात्राओ के द्वारा नुक्कड़ नाटक कर एड्स से बचाव को जागरूक किया गया।


विश्व एड्स दिवस के मौके पर पीएम महेंद्र गेरा की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी में विमला नर्सिंग कालेज के टीचरों के साथ जीएमआर के मजदूर वर्ग को एड्स के रोक थाम के उपाय जांच, उपचार एवं अन्य सेवाओं के बारे में जानकारी दी और महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि नागरिको में एड्स के बारे में जागरूक कार्यक्रम चलाए जाए जिससे कि नागरिकों को एड्स बीमारी के बारे में जानकारी हो सके और उनसे बचाव कर सके। 


जीएमआर और  वरलक्ष्मी फाउण्डेशन द्वारा जीएमआर कानपुर के जीएमआर ऑफिस में गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे विमला नर्सिग कालेज के छात्र छात्राओं द्वारा GMR ऑफिस रमईपुर मे नुक्कड़ नाटक एवं सास्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से मजदूर वर्ग एवं जीएमआर कर्मचारियो को जागरूक किया गया जिसमे मुख्य रूप से उपस्थित डाइरेक्टर डॉ० अजीत सिंह एवं डॉ० VK गुप्ता एवं कालेज के शिक्षक और GMR  से हरी वर्मा, विकास राणा, सुरेश शर्मा,सूचित गुप्ता और कार्यक्रम संचालक सन्तोष कुमार वर्मा उपस्थिति रहे।


No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन