*रिपोर्ट राजेश कुमार यादव लखनऊ यूपी*
*मण्डलायुक्त डॉ रोशन जैकब ने डेंगू व संचारी रोगों के दृष्टिगत आज जियामऊ के मानस नगर कालोनी पहुँची, ले रही फॉगिंग, साफ सफाई और एंटी लार्वा का जायज़ालिया*
*डेंगू व अन्य संचारी रोगों पर पूर्णतः नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से बनाई गई त्रिस्तरीय टीम द्वारा आज ज़ोन एक के मुमताज इंटर कॉलेज अमीनाबाद, जोन दो में रानी लक्ष्मीबाई हॉस्पिटल, जोन तीन में जानकीपुरम, जोन चार में अलकनंदा अपार्टमेंट गोमती नगर विस्तार, जोन पांच में कृष्णा नगर मेट्रो स्टेशन, जोन छ: यूनिटी कॉलेज नियर जामा मस्जिद, जोन सात में इस्माइल गंज पुलिस चौकी आदि स्थानो पर फागिंग, साफ-सफाई, एंटीलार्वा का छिड़काव कराया गया*
*त्रिस्तरीय टीमो द्वारा किये जा रहे कार्यो के सत्यापन के लिए मण्डलायुक्त अचानक पहुँची जियामऊ के मानस नगर कालोनी , लिया किये जा रहे कार्यो का जायज़ा । गुणवत्तापूर्ण कार्य किए जाने के दिए निर्देश*
*प्रत्येक जोनल स्वास्थ्य अधिकारी अपने जोन में पंपलेट व हैडविल घर-घर पहुंचाएं और जागरूक करें। कल त्रिस्तरीय टीमों द्वारा पेपर मील कॉलोनी में साफ-सफाई एंटीलार्वा का छिड़काव फॉगिंग आदि किए गए कार्यों को लेकर मंडलायुक्त ने भूरि-भूरि प्रशंसा की*
*मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब ने निर्देश देते हुए कहा कि नालो के स्लैब हटाकर सफाई करें और नालो के सफाई करने के उपरांत नालों में छिड़काव कराया जाना भी सुनश्चित किया जाए। यहां पर कितनी टीमें संयुक्त रूप से कार्य कर रही है संबंधित अधिकारी से जानकारी लिया*
*निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने वहां पर उपस्थित लोगों से संवाद किया और जानकारी लिया कि समय से साफ सफाई हो रही है कि नहीं संबंधित ने बताया कि साफ-सफाई समय से कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घरो के गमलो, बाल्टी, फ्रिज के ट्रे आदि में पानी ना जमा होने दे*
*डेंगू से पीड़ित होने पर घबराने की नहीं है आवश्यकता, पानी , नारियल पानी की अधिक मात्रा में करें सेवन, साफ सफाई में प्रशासन का करे सहयोग*
*इस अवसर पर नगर आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह ,अपर नगर आयुक्त श्री अभय पांडेय , मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी /कर्मचारी उपस्थित रहे*

No comments:
Post a Comment