श्रीयंत्र टापू कांड (श्रीनगर गढ़वाल, 10 नवंबर 1995) पर विशेष - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Friday, 11 November 2022

श्रीयंत्र टापू कांड (श्रीनगर गढ़वाल, 10 नवंबर 1995) पर विशेष




 *रिपोर्ट राजेश कुमार यादव देहरादून उत्तराखंड*


_एडवोकेट श्रीमती प्रमिला रावत द्वारा श्रीयंत्र टापू कांड पर उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी संघ के बैनर के तहत बैठक आहूत की गयी!


10 नवंबर 2022 विधि वेता और राज्य आंदोलनकारी एडवोकेट श्रीमती प्रमिला रावत द्वारा उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी संघ (पंजी0) के बैनर के तहत एक बैठक आहूत की गईं। बैठक मे श्रीयंत्र टापू आंदोलन के शहीदों को याद करके दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गईं। श्रीमती प्रमिला रावत ने श्रीयंत्र टापू मे आंदोलन के नायक रहे उक्रांद के पूर्व अध्यक्ष श्री दिवाकर भट्ट और तत्कालीन साया संगठन के संस्थापक रहे श्री मनोज ध्यानी को लिखित प्रतिवेदन भेजकर श्रीयंत्र टापू मे शहीद हुए आंदोलनकारी राजेश रावत और यशोधर बेंजवाल के लिए न्याय हासिल करने हेतु अभियान चलाने का अनुरोध किया। श्रीमती प्रमिला रावत ने बताया कि सन 1995 मे उत्तराखंड राज्य प्राप्ति हेतु श्रीयंत्र टापू पर आमरण अनशन पर दो आंदोलनकारी श्री बिशन सिंह परमार ^_;¿और श्री दौलतराम पोखरियाल 36 दिन तक अनशन पर बैठे थे। 10 नवंबर को तड़के किये गए पुलिस ऑपरेशन मे दो आंदोलनकारी शहीद हो गए थे। उन्होंने बताया कि श्रीयंत्र टापू आंदोलन के दोनों iनायक मे से श्री दिवाकर भट्ट किसी प्रकार से जान वचकर श्रीयंत्र टापू से निकलने मे कामयाब हो गए थे परन्तु दूसरी ओर श्री मनोज ध्यानी अन्य 51 आंदोलनकारियों के साथ 13 दिन तक सहारनपुर जेल मे भजे गए थे। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी संघ (पंजी) से जुड़े आंदोलनकारियों द्वारा RTI के माध्यम से इस कांड पर गठित वी. पी. सिँह जाँच आयोग की पत्रवलियों का गायब होने को भी बडी त्रासदी बताया और कुछ ठोस कदम सच्चाई उजागर करने हेतु प्रदेश के मुखिया श्री पुष्कर सिंह धामी से विरोध किया।

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन