चार बर्षो से नही बन पायी क्षतिग्रस्त सडक* *फरियादी के प्रार्थना पत्र को डी एम ने कुड़ेदान मे डाला - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Tuesday, 15 November 2022

चार बर्षो से नही बन पायी क्षतिग्रस्त सडक* *फरियादी के प्रार्थना पत्र को डी एम ने कुड़ेदान मे डाला

 *अपने हाल पर रो रहा है देवरिया का सिसईगुलाब राय*



*रिपोर्ट राजेश कुमार यादव लखनऊ यूपी*



देवरिया जिले के बरहज तहसील अन्तर्गत सिसई गुलाब राय इस समय अपने हाल पर रोने को मजबूर हो गया है इस गॉव की हालत यह है कि चार बर्षो से इस गॉव की सड़क क्षतिग्रस्त है मगर प्रशासन को दिखाई नही दे रहा है और देवरिया जिले के आला अधिकारी ऐसे है कि फरियादी के  प्रार्थना पत्र को ही कुड़ेदान मे डाल दिया है जिससे यह साफ हो गया है कि क्या आज 15 नवंबर तक भी सिसई गुलाब राय की विगत.चार बर्षो से क्षतिग्रस्त सड़क गढ्ढॉ मुक्त नही हो पाया इससे साफ हो गया है कि देवरिया जनपद के जिलाधिकारी भी प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के आदेश को ठेॅगा दिखा रहे हैं!


इसी गॉव के विजय कुमार सिॅहा ने कई  बार डी एम देवरिया से क्षतिग्रस्त सड़क को बनवाने की गुहार लगाई थी मगर 

 जिलाधिकारी  देवरिया को दिये गये पत्र मे विजय कुमार सिॅहा ने कहा है कि  मैं ग्रामवासी विजय कुमार सिन्हा ग्राम सिसई गुलाबराय ब्लॉक बरहज जिला देवरिया का निवासी हूं उपरोक्त सड़क विगत 4 वर्षों से क्षतिग्रस्त है इसके लिए मैंने कई बार समाचार पत्रों के माध्यम से प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराने की कोशिश किया लेकिन आज तक यह सड़क नहीं बन पाई जो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है गांव की ज्यादा लोग एवं बच्चे इसी के रास्ते बरहज आना जाना होता है वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि श्री चंद्रभान यादव के द्वारा अभी कई बार प्रयास किया गया लेकिन आज तक यह सड़क नहीं बन पाई जबकि माननीय मुख्यमंत्री जी का आदेश है कि आज 15 नवंबर 2022 तक सभी सड़कें गड्ढा मुक्त हो जाएंगी सड़क न बनने से ग्रामीणों में घोर असंतोष है अतःश्री सिॅहा ने दिये गये प्रार्थना पत्र मे गॉव के सड़क को बनवाने की अपील किया है! अब देखना यह है कि कब तक डी एम साहब की आॅखे खुलती है और सिसई गुलाब राय की चार बर्षो से क्षतिग्रस्त सड़क कब तक बन कर तैयार होती है ?

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन