प्रधान पति ने पौधे रोपकर ग्रामीणों को संरक्षण की शपथ दिलाई - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Sunday, 4 July 2021

प्रधान पति ने पौधे रोपकर ग्रामीणों को संरक्षण की शपथ दिलाई

फफूंद,औरैया




 प्रतिदिन दूषित हो रहे वातावरण से बचाव के लिए सरकार की मंशा के अनुरूप विकास खंड भाग्यनगर क्षेत्र की ग्राम पंचायत बडुआ मे ग्राम प्रधान के पति सुनील यादव ने ग्रामीणों के सहयोग से रविवार को पौधारोपण किया। गांव की सार्वजनिक जमीन पर पौधा रोपण किया गया तथा ग्रामीणो को एक एक फ़लदार पौधा देकर उसके भरण पोषण के लिए शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि आज कल हम लोग पौधों को कटवा रहे हैं। जब की एक भी पौधा नही लगाते है जो पौधा लगाते हैं उसकी देख भाल नही करते हैं जिससे पौधा नही पनप पाता है आज से हम लोग जो पौधा लगाए गे उसकी देख भाल भी करेंगे। रोज सुबह उनको पानी देगे तथा जानवरो से बचाने के लिए उसमे ट्रीगार्ड लगाए गे, अभी ऑक्सीजन की कमी के कारण लोगो ने ऑक्सीजन सिलेंडर महंगे दामो में खरीदे अगर हम लोग पहले से यह पौधे लगाते रहते तो प्रकृति का संतुलन बना रहता, जिससे आज यह समय नही आता। उन्होंने आम, जामुन, आंवला, अमरुद, पीपल, नीम, अशोक और सागौन के पौधे लगाये। तथा ग्रामीणों को वितरित किये। इस मौके पर राजेन्द्र यादव (फौजी),गौरव यादव, आशीष, जयकेश, प्रेम सिह, ब्रजेन्द्र यादव, उपेन्द्र सिह, योगेंद्र सिह यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे। इसी तरह ग्राम पंचायत भैसोल में प्रधान साधना सिह ने पौधे रोपे।

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन