7 जुलाई से बिहार में खुल जाएंगे शिक्षण संस्थान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कर दिया है ऐलान; रेस्टोरेंट भी खुलेंगे #वरिष्ट पत्रकार चौधरी अफज़ल नदीम की खास रीपोर्ट - - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Monday, 5 July 2021

7 जुलाई से बिहार में खुल जाएंगे शिक्षण संस्थान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कर दिया है ऐलान; रेस्टोरेंट भी खुलेंगे #वरिष्ट पत्रकार चौधरी अफज़ल नदीम की खास रीपोर्ट -




बिहार पटना :-बिहार में अनलॉक-4 की हो गई घोषणा.  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसकी घोषणा कर दी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सोमवार की दोपहर में ट्वीट कर कहा कि 50 परसेंट के साथ हायर एजुकेशन के सभी संस्थान खोले जाएंगे.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा- ‘कोरोना स्थिति की समीक्षा के बाद सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालय को सामान्य रूप से खोलने का निर्णय लिया गया है. टीका प्राप्त आगंतुक कार्यालय में प्रवेश पा सकेंगे.’ उन्होंने यह भी कहा है कि  ‘विश्वविद्यालय, सभी कॉलेज, तकनीकि शिक्षण संस्थान, सरकारी प्रशिक्षण संस्थान, ग्यारहवीं एवं बारहवीं तक के विद्यालय 50% छात्रों की उपस्थिति के साथ खुलेंगे.

शैक्षणिक संस्थानों के व्यस्क छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मियों के लिए टीकाकरण की विशेष व्यवस्था होगी.’

उन्होंने अगले ट्वीट में कहा कि रेस्टोरेंट एवं खाने की दुकान का संचालन 50% बैठने की क्षमता के साथ हो सकेगा. लेकिन अभी भी सावधानी की जरूरत है. बता दें कि बिहार में 6 जुलाई तक अनलॉक-3 लागू है. हालांकि, कक्षा नर्सरी से 10वीं तक के स्कूलों पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है. साथ ही धार्मिक संस्थानों पर भी अभी कोई निर्देश नहीं आया है.

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन