बिधूना, औरैया।* गुनौली गांव में तीन बच्चों की मां अपने नन्हे-मुन्ने बच्चों को छोड़कर पति की गैर मौजूदगी में नगदी जेवरात समेत अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई है। पीड़ित पति ने पुलिस को शिकायत दी पत्र दिया है जिस पर पुलिस ने मामले की जांच कर कार्यवाही करने का भरोसा दिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम गुनौली निवासी मनोज कुमार पुत्र पातीराम ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि वह घर पर मौजूद नहीं था तभी उसकी पत्नी प्रीती देवी अपने दो पुत्रों बॉर्बी ईशू व 10 वर्षीय पुत्री वर्षा को छोड़कर और घर गृहस्थी का सामान बेचकर एवं सोने के वाला चांदी की तोड़िया आदि जेवरात व 25000 रुपए नकदी लेकर अपनी सगी बहन के लड़के अपने प्रेमी आशू निवासी बमौरा थाना बकेबर जिला इटावा के साथ रफूचक्कर हो गई है। शिकायती पत्र में पीड़ित पति ने यह भी आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी को भगाने में ग्राम ककरैया थाना अजीतमल जिला औरैया निवासी महन्दर पुत्र अजय कुमार व सगुनी देवी ने सहयोग किया है। पीड़ित ने यह भी कहा है कि आरोपी आशू का उसके घर आना-जाना था जिसके चलते उसकी पत्नी से प्रेम प्रसंग हो गया था।पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।

No comments:
Post a Comment