श्री गोपाल सेवा संस्थान के सौजन्य से श्री गोपाल वाटिका में लगा निःशुल्क शिविर
*औरैया।* श्री गोपाल सेवा संस्थान के सौजन्य से महावीर गंज स्थित श्री गोपाल वाटिका आश्रम में सोमवार को निःशुल्क एलोपैथिक , आयुर्वेदिक एवं होम्यो चिकित्सा, शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार के रोगों से संबंधित जरूरतमंद लोगों का चिकित्सकीय परीक्षण के साथ दवाइयां वितरित की गई।
सोमवार को श्री गोपाल सेवा संस्थान के तत्वावधान में निःशुल्क एलोपैथिक, आयुर्वेदिक एवं होम्यो चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुशल चिकित्सक डॉ० ओमवीर सिंह (आरती होम्यो हाल औरैया) डॉ० संजय गुप्ता इटावा , डॉ एस०एन० दुबे कन्नौज व मुख्य स्वास्थ्य सलाहकार शिवा मिश्रा औरैया (भगवत गीता प्रमोटर) के द्वारा औरैया जनपद के स्वास्थ्य प्रभावित लोगों अनीता यादव , राम कुमार निषाद , बलराम पाल , दिव्या , विकास व कृष्णा प्यारे लाल, मोहन , अरविंद, गोपाल दास एवं स्वरूप केवट के अलावा अन्य लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही उन्हें परामर्श दिया गया। इसके साथ ही उन्हें दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई। उपरोक्त आशय कि संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष रमन पोरवाल , प्रदेश सचिव /प्रबंधक मधुर पोरवाल , प्रदेश महामंत्री गौरव कुमार पोरवाल ने बताया कि स्वास्थ्य की जांच विशेष प्रकार की मशीनों के द्वारा की गई। इसके अलावा उपरोक्त पदाधिकारियों ने बताया कि दिल्ली से भी एक जेंट्स तथा एक महिला चिकित्सक स्वास्थ्य जांच के लिए अतिशीघ्र आने लगेंगे। इस संबंध में उपरोक्त चिकित्सकों से वार्ता हो चुकी है। शिविर में संस्थान के पदाधिकारी गण महिला जिलाध्यक्ष पूनम पोरवाल, महिला नगर अध्यक्ष दीपा पोरवाल, युवा जिलाध्यक्ष देवमुनि पोरवाल, युवा नगर अध्यक्ष श्यामू अवस्थी, भगवताचार्य उमाकांत महाराज , भगवताचार्या राजरानी , संस्था के महंत नंदू तिवारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी , जिला मीडिया प्रभारी, नगर मीडिया प्रभारी जिला संयोजक विपिन मिश्रा, जिला सह संयोजक मनोज कुमार यादव (प्रबंधक सेंट डी० एन०) व राघवेंद्र वर्मा आदि संस्थान के सभी लोगों का सहयोग रहा। अंत में संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष रमन पोरवाल, प्रदेश महामंत्री श्री गौरव कुमार पोरवाल ने सभी चिकित्सकों के अलावा लाभार्थियों व समिति के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

No comments:
Post a Comment