राजनगर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खजवा मै बीते दिवस आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की हुई असमय मौत के चलते उनके परिजनों को खजुराहो सांसद श्री वी.डी शर्मा जी की पहल पर 4 - 4 लाख रुपए की सहायता राशि प्रशासन के द्वारा स्वीकृत कर दी गई है ।
ग्राम खजवा में आकाशीय बिजली गिरने से भग्गू पटेल उम्र 50 , दिनेश पटेल उम्र 19 वर्ष, तथा विनोद पटेल उम्र 28 वर्ष के दुखद निधन पश्चात भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री श्री अरविंद पटेरिया ने मौके पर पहुंचकर मृतक परिवार के परिजनों से मुलाकात कर ना सिर्फ शोक संवेदना व्यक्त की बल्कि खजुराहो सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा जी से फोन पर भी बात करवाई , सांसद महोदय ने भी परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा गया था कि आप किसी भी तरह की चिंता ना करें शासन के द्वारा पूरी सहायता प्रदान कराई जाएगी और उन्होंने सहायता राशि प्रदान करने का भी आश्वासन दिया था जिसके चलते जिला कलेक्टर शैलेंद्र सिंह व अनुविभागीय अधिकारी श्री डी.पी द्विवेदी राजनगर के माध्यम से मृतक परिवारों के परिजनों को चार ₹4-4 लाख की सहायता राशि आज स्वीकृत कर दी गई है, साथ ही भाजपा जिला महामंत्री अरविंद पटेरिया ने खजवा पहुंचकर शोक संतप्त परिवार के साथ काफी देर तक रहे और उनसे बातचीत की तथा आश्वस्त किया कि हर स्थिति में वह उनके साथ हैं तथा वह अपने आप को अकेला ना माने मुझे अपने परिवार का ही सदस्य समझे ।

No comments:
Post a Comment