भरेह थाना क्षेत्र में पशुधन गिरोह सक्रिय पुलिस जानकारी से लाखों कोस दूर - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Tuesday, 13 July 2021

भरेह थाना क्षेत्र में पशुधन गिरोह सक्रिय पुलिस जानकारी से लाखों कोस दूर

सैंया भए कोतवाल अब डर काहे का




चोर पशुधन की चोरी कर थाने की नांक पर से होकर ले जाते हैं चोरी का माल पुलिस फिर भी बनी अनजान: दुखी ग्रामीण

-ग्रामीणों ने पुलिस के ढुलमुल रवैया को ठीक कराने के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी चकरनगर और एसपी ग्रामीण से लगाई गुहार


    (डॉ0एस.बी.एस.चौहान द्वारा)

चकरनगर,13 जुलाई। तहसील क्षेत्र के भरेह इलाके में लगभग कुछ महीनों से भैंस चोर गिरोह सक्रिय है। चोरों की सिर्फ पशुधन पर नजर बनी हुई है। भरेह थाना क्षेत्र के ख्यालीपुरा,हरपुरा,अमदापुर और गढ़ा कास्दा इलाके में गत कुछ माह से चोर गिरोह ने पशुपालकों के कई कीमती पशुधन पर हांथ साफ कर डाला है और कुछ किसान काश्तकार के भाग्य से सजगता के चलते बच भी गए हैं। 


     लगातार पशुधन चोरी होने से पशुपालकों का भी धैर्य जवाब दे रहा है। पशुधन की चोरी को लेकर पशुपालकों ने बताया कि कुछ माह से पशुधन की चोरी करने वाले चोर मौके का फायदा उठाकर हांथ साफ करने में नहीं चूक रहे हैं। ख्यालीपुरा से एक भैंस औसत कीमत 60,000 भूरे पुत्र मूलचंद व हरपुरा से एक भैंस कीमत करीब 45000 अम्दापुर से एक भैंस हाथ साफ करने के उद्देश्य से सक्रिय चोरों ने खूंटे से लेकर जैसे ही चले कि इमलिया के आसपास तक जानकारी होने पर ग्रामीणों ने इस भैंस को चोरों के हाथ से छुड़वा लिया यह भैंस देवेंद्र पुत्र रामलखन की बताई जाती है। पिछले समय में गढा़ कास्दा में भी चोरी कर हाथ साफ किया गया। उक्त संबंध में किसानों ने बताया कि हमारे थाने में तेज तर्रार दरोगा राकेश पटेल होने के बावजूद भी चोरों ने आखिर इन भैंसों को चुराने का दुस्साहस किया। चोरी की गई भैंसों को पुलिस की छाती पर चढ़कर चोर कैसे निकाल ले जाते हैं इसका आज तक अंदाज नहीं हो पा रहा है। बताया जाता है कि भरेह थाना क्षेत्र से चोरी का माल ले जाने में मुख्य मार्ग थाना भरेह के कंपाउंड से यानी यूं कहा जाए गेट से होकर ही है। अब चोर चोरी के माल के साथ यहां से बाबरपुर-अजीतमल चला जाए या चकरनगर होता हुआ कहीं भी निकाल दिया जाए, फिर आश्चर्य की बात तो यह है कि पिकेट ड्यूटी है, 112 नंबर पुलिस भी डोलती है फिर आखिर यह सब कैसे? दरोगा राकेश पटेल जिनका भी क्षेत्र में अच्छा खासा दबदबा बताया जाता है उसके बावजूद भी यह चोर बिंदास होकर अपना कार्य करने में सफल हो रहे हैं, कहीं ऐसा तो नहीं कि राकेश पटेल दरोगा जी को ही इसकी चौथ या इसका कमीशन पहले ही थमा दिया जाता हो जो पुलिस कोई भी कार्यवाही करने पर विवश होती है। इस संबंध में जब थानाध्यक्ष भरेह से दूरभाष पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि भैंस चोरी का कोई भी मामला हमारे थाना हाजा पर पंजीकृत नहीं है और ना ही हमारे संज्ञान में इस प्रकार की कोई घटना है।


     पुलिस क्षेत्राधिकारी चकरनगर, एसपी ग्रामींण से क्षेत्रीय जनता ने आग्रह किया है कि वह इस मामले पर संज्ञान लेते हुए मामले को परखें और थाना भरेह को सजग रहने के लिए निर्देशित भी करें ताकि पशुधन मालिक सुख और चैन की नींद सो सकें।

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन