*बिधूना, औरैया।* कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष बिनोद सेंगर ने कहा है कि मथुरा के कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी प्रियंका वाड्रा के पूर्व मंत्री कांग्रेसियों में फिर एक बार उत्साह का संचार हुआ है जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेश अपना खोया जनाधार पुनः हासिल करने मैं कामयाब होगी।
कांग्रेस के औरैया जिला उपाध्यक्ष vi ने सोमवार को बिधूना के पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि मथुरा में कांग्रेस के जिला अध्यक्षों जिला उपाध्यक्ष दो ब्लॉक अध्यक्षों ब्लॉक उपाध्यक्ष सचिवों शहर अध्यक्षों के आयोजित हुए प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा द्वारा जो गुरु मंत्र दिया गया है उससे कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी जोश का संचार हुआ है और पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी नेता के गुरु मंत्र के आधार पर चलने का संकल्प लेकर जो कदम बढाए है उससे तय है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी अपना खोया जनाधार पुनः हासिल करने में कामयाब होगी। उन्होंने कहा है कि बहुत जल्द जिला ब्लाक न्याय पंचायत ग्राम पंचायत व बूथ स्तर पर भी इसी तरह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे।
जिला उपाध्यक्ष श्री सेंगर ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव घर-घर जाएंगे और इस संपर्क अभियान में कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि पार्टी के कुछ नेता भी शामिल रहेंगे। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार की गलत नीतियों महंगाई भ्रष्टाचार झूठे वायदों से जनता का मौजूदा सरकार से मोहभंग हो रहा है और लोग फिर एक बार कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाहों से निहार रहे हैं ऐसे में कांग्रेश जन जनता का विश्वास हासिल करने के लिए प्राण प्राण से जुटेंगे। इस मौके पर कांग्रेस के जिला कोषाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप द्विवेदी ब्लॉक अध्यक्ष सीटू दुबे प्रमुख रूप से मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment