जुआ खेलते सात अभियुक्त गिरफ्तार - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Tuesday, 6 July 2021

जुआ खेलते सात अभियुक्त गिरफ्तार



औरैया। जिले के कस्बा अजीतमल में पुलिस ने छापामार जुआ खेलते सात लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय के लिए चालान किया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अजीतमल प्रदीप कुमार ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सट्टा व जुआ के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कस्बा अजीतमल के मोहल्ला शास्त्रीनगर बाबरपुर में लालजी गुर्जर के मकान की आवश्यक घेराबंदी व छापामार जुआ खेल रहे सात अभियुक्त कन्हैयालाल, विकाश, आशीष कुमार, पवन कुमार व ऋषभ निवासी आर्यनगर अजीतमल, दीपक निवासी राजीव नगर अजीतमल एवं अमित कुमार निवासी नवीन नगर बाबरपुर अजीतमल को हिरासत में लिया गया। फड़ व अभियुक्तों की जामा तलाशी में 45150 रूपए, सात मोबाइल व ताश के 52 पत्ते बरामद हुए हैं, सभी के विरुद्ध जुआ व महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय के लिए किया गया है।

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन