पूर्व मंत्री ने लिखा केंद्रीय मंत्री को राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रही अनियमितताओं को लें कर - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Friday, 16 July 2021

पूर्व मंत्री ने लिखा केंद्रीय मंत्री को राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रही अनियमितताओं को लें कर

 मध्य प्रदेश से विशेष संवाददाता नूर मोहम्मद शेख की रिपोर्ट

मध्य प्रदेश देवास



राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 59A पुराना वर्तमान नंबर 7 के फोरलेन चौड़ीकरण, अधिग्रहण मकान भूमि के अवार्ड मैं अनियमितता एवं भ्रष्टाचार को लेकर पूर्व मंत्री विधायक श्री वर्मा ने केंद्रीय मंत्री गडकरी को लिखा पत्र ।                 देवास = शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने बताया कि पूर्व लोक निर्माण मंत्री विधायक श्री सज्जन सिंह वर्मा ने मध्यप्रदेश के देवास जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 59 A पुराना वर्तमान नंबर 7 की फोरलेन चौड़ीकरण में की जा रही अनियमितता अधिग्रहण किए गए मकान भूमि के अवार्ड में अधिकारीयो द्वारा भारी भ्रष्टाचार को लेकर । श्री वर्मा ने पत्र लिखा।  पत्र में कहा गया की आप भारत सरकार के सफलतम मंत्री में से एक है जहां पारदर्शिता के साथ काम करने में आप विश्वास रखते हैं । आपने पहले भी मेरे द्वारा मध्य प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री रहते हुए मेरे निवेदन पर देवास जिले के लिए करोड़ों रुपए की सौगात सिक्स लेन सड़क, फोरलेन सड़क एवं ओवर ब्रिज के रूप में दी है। वर्तमान में आपके द्वारा आप के रहते मंत्रालय के द्वारा जारी की गई अवार्ड की राशि को लेकर स्थानीय अधिकारीयो द्वारा भारी भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं की शिकायत देवास जिले के स्थानीय ग्राम गुराडिया, दुलवा ,रामनगर तहसील खातेगांव ग्राम मनासा तहसील कन्नौज के ग्राम वासियों द्वारा आपके नाम एक ज्ञापन मुझे विगत दिनों नेमावर प्रवास के दौरान सौंपा था जो कि  पत्र के साथ सलग्न कर रहा हूं। इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा कई दिनों से आंदोलन भी चलाया जा रहा है।


 मुझे पूरा भरोसा है कि भारत सरकार के सबसे सफल मंत्री के नाते आपके विभाग की छवि को धूमिल करने वाले अधिकारयो  पर कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों को न्याय मिलेगा ।

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन