मध्य प्रदेश से विशेष संवाददाता नूर मोहम्मद शेख की रिपोर्ट
देवास
स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भी बैठक में हुए शामिल।
बागली,
भारतीय जनता पार्टी जिला देवास की जिला कार्यसमिति की बैठक श्री जटाशंकर तीर्थ स्थल बागली पर आयोजित की गई।बैठक में जिला कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारी,स्थाई सदस्य,कार्यसमिति सदस्य,विशेष आमंत्रित सदस्य के साथ 20 मंडलों के अध्यक्ष और महामंत्री शामिल हुए।इसके साथ ही बैठक में मध्य प्रदेश शासन के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के साथ संभागीय संगठन मंत्री जितेंद्र लिटोरिया,अनिल जैन कालूहैड़ा,बागली विधायक पहाड़ सिंह कनौजे,हाटपिपलिया विधायक मनोज चौधरी,खातेगांव विधायक आशीष शर्मा सम्मिलित हुए।बैठक के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बताया कि बागली क्षेत्र में मां नर्मदा का पानी लाने का हम भरसक प्रयास करेंगे।साथ ही बागली के जो भी गांव छुटे हैं उन्हें जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी भ्रम फैलाने की राजनीति करती है।
जो देश के हित और अहित की बात नहीं समझती और केवल उपद्रव करने का कार्य करती है।साथ ही कांग्रेस हमेशा षड्यंत्र करने का कार्य करती रहती है।हमारी पार्टी ने लगातार इनके षड्यंत्र को नाकाम किया है।
वही जिला कार्यकारिणी की बैठक के संबंध में जिला महामंत्री राजेश यादव ने बताया कि बैठक का आयोजन रूटिंग पद्धति है।नवीन कार्यकारिणी की बैठक जटाशंकर महादेव तीर्थ पर आयोजित की गई है।इसके पश्चात जिला एवं प्रत्येक मंडलों में भी कार्यकारिणी की बैठक होना है।

No comments:
Post a Comment