बस में बैग काटकर यात्री के चोरी किए 70 हजार - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Wednesday, 7 July 2021

बस में बैग काटकर यात्री के चोरी किए 70 हजार

पुत्री के ऑपरेशन के लिए मजदूरी करके कमा कर लाया था यात्री



*बिधूना,औरैया।* पुत्री के ऑपरेशन के लिए मजदूरी कर जम्मू से कमा कर लाए गये 70 हजार रुपए बस में यात्री का बैक काटकर चोरी कर लिए गये हैं। रुपए चोरी होने के बाद यात्री का रो- रोकर बुरा हाल हो रहा था। पीड़ित द्वारा बिधूना थाना पुलिस को शिकायती पत्र दिया गया है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक रामपुरा जिला जालौन निवासी प्रेमदास पुत्र मातादीन जम्मू कश्मीर में मेहनत मजदूरी करता था वह अपनी पत्नी व दो बेटियों के साथ बेटी शिवानी के पैर का ऑपरेशन कराने के लिए 70 हजार रुपए बैग में रखकर इटावा से बिधूना के लिए प्राइवेट बस में बैठा। यह बस इटावा से लगभग 11 बजे बिधूना के लिए रवाना हुई और वह लगभग दोपहर 1 बजे बिधूना पहुंचा, तो उतरते समय देखा कि उसका बैग काटकर उसमें रखे 70 हजार रुपए चोरी हो गये। पीड़ित यात्री द्वारा आनन-फानन घटना की शिकायत बिधूना कोतवाली पुलिस को दी गई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। चोरी की घटना का शिकार हुए प्रेम दास ने बताया है कि बस में उसने अपना ताला बंद बैग अपने पास रख लिया था किंतु बस के परिचालक ने उसका बैग उठाकर कहीं दूसरी जगह रख दिया जब उसने इसका विरोध किया तो उसने कहा कि आप शांत बैठे आपका कोई कुछ सामान चोरी नहीं होगा किंतु इसके बावजूद घटना घटित हो गई। पीड़ित का कहना है कि बस कर्मियों के सहयोग से ही घटना को अंजाम दिया गया है। इस संबंध में पूछे जाने पर पुलिस ने इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार किया है। पीड़ित अपने परिवार समेत सूर्यास्त होने तक कोतवाली में कार्रवाई की गुहार लगाते बैठा था।

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन