संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला युवक का शव - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Wednesday, 7 July 2021

संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला युवक का शव



*औरैया।* शहर की एचडीएफसी बैंक के समीप मंगलवार की दोपहर संदिग्ध अवस्था में एक युवक को  बेहोशी की हालत में पड़ा देखा गया। जिसकी जानकारी मिलने पर परिजन उसे घर ले गई। जहां पर उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने मारपीट करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट लिखाने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है।

कांशीराम कॉलोनी निवासी लल्ला उर्फ बल्लू (35) वर्ष पुत्र मुन्ना खाँ मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। शनिवार को वह काम करने के लिए घर से निकला था। तब से वापस नहीं लौटा। इस पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। जहां मंगलवार सुबह लगभग सात बजे कानपुर रोड स्थित एक धर्मशाला के कमरे में मरणासन्न हालत में मिला। मौके पर पहुंचे परिजनों से युवक ने बात करते-करते दम तोड़ दिया। मृतक की भाभी सरजीना ने बताया कि देवर ने मरते समय चार लोगों के नाम बताए हैं। बताया कि यह चार लोग उसे पकड़ ले गए थे। जहां उन लोगों ने उसे कहीं कमरे में बंद कर दिया था। आज मंगलवार को वह किसी तरह से वहां से छूटकर आया है। युवक की मौत पर परिजनों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम भेजने को कहा। जिस पर परिजन किसी बड़े अधिकारी को बुलाने के बाद ही शव को उठने देने पर अड़ गए। लगभग सात घंटे बाद पुलिस के प्रयास के बाद परिजन माने। इस बीच पति की मौत की खबर मिलने के बाद मायके से लौटी मृतक की पत्नी फरजाना ने बताया कि वह एक पखवारे से अपने मायके रुरा कानपुर देहात में थी। मृतक की भाभी ने बताया कि बल्लू के दो पुत्र हैं। जिसमें एक की उम्र लगभग डेढ़ साल तथा दूसरे की उम्र छह माह है। इस संबंध में सीओ सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह पता चल सकेगा। बताया जाता है कि परिजनों ने आक्रोशित होते हुए देर शाम कानपुर रोड पर जाम लगा दिया। जिस पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई, और जाम खुलवाने का प्रयास कर रही थी। समाचार लिखे जाने तक जाम नहीं खुल सका था।

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन