कोरोना काल के बिजली बिल माफ़ी, बिजली की दरें कम करने व प्रदेश में प्रति माह 200 यूनिट बिजली फ़्री देने की माँग को लेकर - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Wednesday, 14 July 2021

कोरोना काल के बिजली बिल माफ़ी, बिजली की दरें कम करने व प्रदेश में प्रति माह 200 यूनिट बिजली फ़्री देने की माँग को लेकर



कोरोना काल के बिजली बिल माफ़ी, बिजली की दरें कम करने व प्रदेश में प्रति माह 200 यूनिट बिजली फ़्री देने की माँग को लेकर आज 14 जुलाई 2021 को आम आदमी पार्टी अजमेर ने महिला शक्ति प्रदेश अध्यक्ष कीर्ति पाठक के नेतृत्व में *आप चली बाजार* अभियान के अंतर्गत व्यापारियों से संपर्क कर वार्तालाप किया व पोस्टकार्ड हस्ताक्षर करवाए। 


अजमेर जिला अध्यक्ष मीना त्यागी ने बताया आज का हस्ताक्षर अभियान रामगंज बाजार क्षेत्र में किया गया उक्त अभियान पिछले 3 हफ्ते से चल रहा है और दुकानदारों ने  पार्टी के इस संवेदनशील प्रयास की प्रशंसा की व आगे होकर उक्त अभियान में अपना योगदान दिया। अभियान के दौरान दुकानदारों ने लॉकडाउन के समय में आए बढ़े हुए बिजली के बिल पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिखाएं और अपना दुख जाहिर करते हुए कहां कि करोना जैसी भयंकर बीमारी के दौरान जहां लॉकडाउन के समय में हमारी दुकानें बंद पड़ी थी। उस समय में भी हर महीने की तरह पिछले महीने से बढ़ा हुआ बिल आया।


आज के अभियान में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अफाक अली, साउथ विधानसभा अध्यक्ष हेमंत गहरवाल,

 महिला शक्ति उपाध्यक्ष विमला वर्मा, टैक्सी- टेंपो चालक जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार, शीला, मालती, ललिता, हेमनंदिनी, ऋषिदत्तशर्मा, शानू व अन्य कार्यकर्ताओं का सक्रिय योगदान रहा।  


पृथ्वी सिंह नरूका

मीडिया प्रभारी

आम आदमी पार्टी, जिला अजमेर

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन