भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार अरविन्द अकेला कल्लू अपनी फिल्मों के साथ अपने म्यूज़िक वीडियो की वजह से भी काफी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज हुआ अरविन्द अकेला कल्लू का गाना ‘लेला नेनुआ आ-आ-आ’ सुपर फास्ट स्पीड से 20 मिलियन पार हो गया है। गाने में अरविन्द अकेला कल्लू के साथ नीलम गिरी और प्रियंका रेवड़ी के ठुमके बारिश के मौसम में आग लगा रहे हैं। अपनी दिलकश अदाओं से बवाल मचाती हुई यह दोनों अभिनेत्रियां फैन्स के दिल लूट रही हैं। इस गाने की सिचुएशन यह है कि अरविन्द अकेला कल्लू नीलम और प्रियंका की कातिलाना अदाओं को देखकर मदहोश हो जाते हैं और उनके साथ जबरदस्त डांस करते नजर आते हैं। गाने में नीलम और प्रियंका की हॉट अदाओं के साथ साथ पुदिनवा के नाम से मशहूर रवि पंडित की परफॉर्मेंस भी कमाल की है। गाने में कभी हॉट हाफ पैन्ट में तो कभी नीले और काले घाघरे में नीलम गिरी दर्शकों को अपनी अदाओं से क्रेजी बना रही हैं। गाने को बड़े यूनिक ढंग से शूट किया गया है। गाने को अब तक 2 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं, जो गाने की बेपनाह लोकप्रियता की गवाही दे रहे हैं।
लिंक
https://youtu.be/t2ceB3aBxXM
वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स द्वारा प्रस्तुत सांग लेला नेनुआ के इस बड़े रिकॉर्ड से सुपर स्टार अरविन्द अकेला कल्लू बहुत एक्साइटेड हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए सभी फैन्स और दर्शकों का दिल से शुक्रिया अदा किया है। यह भोजपुरी म्यूज़िक जगत के लिए भी बहुत प्राइड और ऑनर की बात है, जब इस तरह के साफ सुथरे सांग को इतनी तेजी से करोड़ों लोगों ने देखा है।
अरविन्द अकेला कल्लू, पुदिनवा, नीलम गिरी और प्रियंका रेवड़ी के बवाल सांग "लेला नेनुआ – आ –आ' से जुड़ी पूरी टीम को इस नए रिकॉर्ड के लिए ढेरों शुभकामनाएं और बधाईया मिल रही हैं. अश्लीलता से परे आम आदमी के जीवन से जुड़ा हुआ यह गाना सभी के दिलों को छू रहा है.
भोजपुरी फिल्मो के रॉकस्टार अरविन्द अकेला कल्लू, ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरी, खूबसूरत अदाकारा प्रियंका रेवड़ी और रवि पंडित उर्फ पुदिनवा के मजेदार और मस्ती भरे इस वीडियो सांग 'लेला नेनुआ आ-आ-आ' का जादू दर्शकों के सर चढ़कर बोल रहा है।
उल्लेखनीय है कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रेजेंट्स 'लेला नेनुआ आ-आ-आ' के निर्माता रत्नाकर कुमार, सिंगर अरविंद अकेला कल्लू और खुशबू तिवारी केटी, गीतकार यादव राज, संगीतकार एडीआर आनंद हैं। परिकल्पना अरबिंद मिश्रा की है। निर्देशक रवि पंडित, कोरियोग्राफर रितिक आरा, एडिटर दीपक पंडित, प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी हैं।

No comments:
Post a Comment