*बिधूना, औरैया।* बिधूना कस्बे में घर से खेतों पर गया वृद्ध संदिग्ध हालत में लापता हो गया है। काफी खोजबीन के बाद दूसरे दिन भी सुराग ना लगने पर लापता वृद्ध के पुत्र ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिधूना कस्बे के मोहल्ला कुरपुरा निवासी लगभग 70 वर्षीय रमेश चंद्र शनिवार की सुबह खेतों पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे लेकिन वह शाम तक वापस नहीं लौटे जिस पर उनकी काफी तलाश की गई लेकिन रविवार को दूसरे दिन भी लापता वृद्ध का कहीं कोई सुराग नहीं लग सका, जिस पर उनके पुत्र जयवीर द्वारा बिधूना कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करा कर पिता की खोजबीन करने की पुलिस से गुहार लगाई है।

No comments:
Post a Comment