चोरों ने नगदी समेत हजारों रुपए का जेवरात किया पार - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Sunday, 13 June 2021

चोरों ने नगदी समेत हजारों रुपए का जेवरात किया पार



*बिधूना,औरैया।* सबहद कटरा में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक मकान में घुसकर 35 हजार रुपए नगदी समेत हजारों रुपए कीमत का सोने- चांदी का जेवरात चुरा लिया है। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित लोगों ने पुलिस से घटना की शिकायत कर कार्यवाही की गुहार लगाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सबहद कटरा निवासी सुभाष चंद्र शाक्य पुत्र राम सिंह शाक्य के मकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने घुसकर 35 हजार रुपए नगदी सोने की चेंन , पेंडल अंगूठी, बेसर, चांदी की हाफ करधनी। गुच्छा, फुल करधनी, पायल व दो जोड़ी तोड़िया समेत हजारों रुपए कीमत का जेवरात चोरी कर लिये हैं। रविवार की सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित परिवार सकते में आ गया। बाद में पीड़ित द्वारा घटना की शिकायत बिधूना कोतवाली से की गई है जिस पर बदनपुर चौकी प्रभारी हेमंत कुमार तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना कर जल्द मामले का पर्दाफाश करने का भरोसा दिया है।

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन