*अयानाऔरैया।* शुक्रवार को उ ०प्र० सरकार के कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने एसडीएम अजीतमल विजेता के सामने बीते 15 जून की शाम को यमुना नदी में डूबी फरिहा निवासी कल्पना की माँ रराम कान्ति पत्नी स्व० रमेश चंद्र राठौर, व फफूंद निवासी तनु की माँ सुधा देवी पत्नी जितेंद्र कुमार के खाते में चार - चार लाख रुपये मदद पहुँचाने का प्रमाण पत्र दिया,
और बताया कि 48 घंटो के अंदर रुपये आपके बैंक एकाउंट में पहुँच जाएंगे।
साथ ही मृतका के परिजनों को सांत्वना भी दी। इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख राज कुमार दुबे, डाक्टर नरेंद्र त्रिपाठी, ग्रीस चंद्र तिवारी, अनंग पाल सिंह तोमर एडवोकेट , अवधेश शुक्ला ,पप्पू मिश्रा एडवोकेट, मंडल अध्यक्ष श्याम किशोर चौबे, जिला पंचायत सदस्य सोनू सेंगर, मंडल अध्यक्ष अवनीश त्रिपाठी, यशवीर सिंह सिकरवार, गिरजा शंकर तिवारी, सत्य नारायण दुबे, भोलू तिवारी, गुड्डू सेंगर , मंडल अध्यक्ष अरविंद सेंगर आदि लोग मौजूद रहे। वही कॄषि राज्यमंत्री लाखन सिंह ने बताया कि ग्राम आहेरीपुर निवासी मृतका कीर्ति और आकांक्षा को सहायता राशि इटावा जिला प्रशासन की तरफ से पहुँचाई जाएगी।। इसी दौरान अयाना निवासी किसान दीपक दीक्षित ने कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह को प्रार्थना पत्र व सरकारी संघ पर गेंहूं खरीदने का टोकन की छायाप्रति देकर
बताया कि उनके पिता रमेश चंद्र पुत्र बाबू राम के नाम पर 100 क्विंटल गेंहूं बीते 31 मई को सरकारी संघ तिवर लालपुर पर लिए जाने थे।
सचिव जयराम सविता को 100 रुपये प्रति क्विंटल न देने पर , सचिव ने गेंहु लेने से मना कर दिया , जिस पर दीपक व उसके पिता को गेंहूं से लदी ट्राली वापस अपने घर लानी पड़ी।दीपक की शिकायत पर कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह ने एसडीएम अजीतमल विजेता को आदेश दिया कि मामले की जाँच करवाएं यदि सचिव दोषी निकलता है, तो उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही करें, जिससे किसानों को परेशानी न हो। इसके साथ साथ जिन किसानों का टोकन मिलने के बाद भी गेंहू नहीं लिया गया उनकी भी लिस्ट तैयार करें और उनका गेंहू जल्द से जल्द खरीदा जाये।

No comments:
Post a Comment