सीएचसी दिबियापुर का कृषि राज्यमंत्री ने किया निरीक्षण - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Friday, 18 June 2021

सीएचसी दिबियापुर का कृषि राज्यमंत्री ने किया निरीक्षण



 *सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के दिये निर्देश*


*मुख्यमंत्री के निर्देश पर कृषि राज्यमंत्री ने सीएचसी दिबियापुर को लिया था गोद*



*दिबियापुर,औरैया।* कोरोना वायरस की तीसरी लहर से निपटने के लिए प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने विधायकों, सांसदों और मंत्रियों से सीएचसी पीएचसी को गोद लेने की अपील की थी। मुख्यमंत्री की अपील के बाद उप्र सरकार के कृषि राज्यमंत्री  एवं दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक लाखन सिंह राजपूत  ने शुक्रवार को जनपद औरैया के दिबियापुर  सीएचसी  को गोद लेने के बाद पहली बार  शुक्रवार को सीएचसी दिबियापुर  पहुंचकर अस्पताल परिसर के भवन सहित कक्षों का जायजा लिया। इसके अलावा  अस्पताल में चल रहा वैक्सीनेशन का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सीएचसी अधीक्षक डाक्टर जितेंद्र यादव  से जानकारी ली व  टीकाकरण स्थल पर भीड़ न लगने देने सहित जरूरी दिशा निर्देश दिए । वही वैक्सीनेशन के लिए आए ग्रामीणों से कहा आप स्वंय और अपने परिवार के 18 वर्ष पूर्ण कर चुके प्रत्येक सदस्य को वैक्सीनेशन करायें जिससे आप और आपका परिवार इस महामारी से सुरक्षित रहे। उन्होंने कहा कि सीएचसी दिबियापुर  में हर सुविधा से लैस कराने की उनकी प्राथमिकता रहेगी। जिससे क्षेत्रवासियों को इलाज के लिए दर-बदर भटकना न पड़े।

उन्होने बताया कि वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। इसके दोनों डोज लेने के बाद कोरोना से मृत्यु की संभावना बहुत ही कम रह जाती है। उन्होंने ग्रामवासियों से अपील की आप सभी वैक्सिनेशन करा लीजिए। जिससे आपके गांव में कोरोना जैसी महामारी का कदम न पड़ सके। वही ऑक्सीजन सिलेंडर , आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर तथा तीसरी लहर से बचाव के लिए  तीमारदारों के रुकने की व्यवस्था एवं अन्य सामान की जानकारी ली । जननी सुरक्षा योजना के तहत प्रसव कक्ष,कोल्ड चेंन प्वाइंट  का निरीक्षण किया  । प्रतिरक्षण अधिकारी से टीकाकरण एवं वैक्सीन के बारे में व चीफ फार्मासिस्ट से आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता व ओपीडी कक्ष में ड्यूटी कर रही डाक्टर शिखा राजपूत से मरीजो के विषय मे व उपचार के लिए जानकारी ली ।  वही सीएचसी अधीक्षक दिबियापुर डाक्टर जितेंद्र यादव के द्वारा एक्सरे मशीन ,वाटरकूलर, हर्बल गार्डन के लिए मिट्टी, वाहन पार्किंग सुविधा,फायर एंड सेफ्टी कार्य पूर्ण कराने के लिए आदि समस्याओ के  बारे में बताया गया। वही  अस्प्ताल के बाहर गंदगी होने पर उंन्होने  सफाई कराने के निर्देश दिए व सीएचसी अधीक्षक दिबियापुर ने खाली पड़े  ग्राउंड में वृक्षारोपण कराने की बात कही । इस मौके डाक्टर शिखा सिंह,  भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेम गुप्ता, अवधेश शुक्ला ,अमर सिंह , राज्यमंत्री पीआरओ प्रमोद राजपूत सहित अन्य अस्पताल कर्मी  मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन