*बिधूना,औरैया।* बिधूना कस्बे में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक दुकान के ताले चटका कर नगदी समेत लगभग 60 हजार रुपए कीमत के सामान की चोरी की है। चोरी की इस वारदात से कस्बे के दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर कार्यवाही की गुहार लगाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिधूना कस्बे के मोहल्ला तिलक नगर निवासी योगेश सिंह सेंगर की चंदरपुर तिराहे पर स्थित प्रोविजन स्टोर की दुकान के बीती रात अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर दुकान की गुल्लक में रखे 15 हजार रुपए नगदी समेत सिगरेट, पान मसाला, दालमोठ, बिस्किट व कोल्ड ड्रिंक आदि लगभग 60 हजार रुपए कीमत का सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी होने पर दुकानदार सन्न रह गया। बाद में पीड़ित दुकानदार द्वारा बिधूना कोतवाली पुलिस को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई गई है। उप निरीक्षक राजेश सिंह चौहान ने जल्द घटना का पर्दाफाश करने का पीड़ित दुकानदार को भरोसा दिया है। कस्बे में हुई इस चोरी की वारदात से कस्बाई दुकानदारों में हड़कंप मच गया है।

No comments:
Post a Comment