पुलिस ने 25 हजार रुपए के इनामिया समेत तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Sunday, 20 June 2021

पुलिस ने 25 हजार रुपए के इनामिया समेत तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार



*बिधूना,औरैया।* पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम व अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल के निर्देशन एवं सीओ बिधूना मुकेश प्रताप सिंह के निकट पर्यवेक्षण में बदमाशों के चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत बिधूना कोतवाली पुलिस ने 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने अवैध तमंचे कारतूस, छेनी, हथौड़े भी बरामद किए हैं।

सीओ बिधूना मुकेश प्रताप सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया है कि निरीक्षक अपराध देवेंद्र यादव की देखरेख में उप निरीक्षक राजेश सिंह चौहान उप निरीक्षक अमर सिंह, सिपाही आकाश सिंह , विकास कुमार, मनवीर सिंह व भुवनेश आदि पुलिसकर्मी बदमाशों की धरपकड़ अभियान एवं चेकिंग में लगे थे, तभी मुखबिर की सूचना पर बस स्टैंड बिधूना के पास नहर के समीप खंडहर में बनी एक इमारत में बाउंड्री वॉल के अंदर चोरी की योजना बना रहे बदमाशों की घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों में 25 हजि रुपए के इनामीअमर सिंह उर्फ राम अवतार पुत्र प्रह्लाद निवासी धनूपुरा थाना कादर चौक जिला बदायूं , मंगल सिंह पुत्र बलबीर सिंह निवासी धनूपुरा थाना कादरचौक जिला बदायूं व रोशन पुत्र प्रह्लाद निवासी धनूपुरा थाना कादरचौक जिला बदायूं शामिल है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के पास से दो तमंचा 315 बोर 8 जिंदा कारतूस दो खोखा कारतूस एक चाकू लोहे की राड , छेनी , हथौड़ी व 3 हजार रुपए नगद बरामद किए हैं। सीओ ने बताया है कि पकड़े गए बदमाशों का आपराधिक इतिहास भी है। बदमाशों के ऊपर जनपद बदायूं के साथ ही एरवाकटरा, बेला , बिधूना जनपद औरैया , ऊसराहार बसरेहर  जनपद इटावा आदि में इनके विरुद्ध कई मुकदमे पंजीकृत हैं। सीओ मुकेश प्रताप सिंह ने बताया है कि पकड़े गये आरोपित अमर सिंह पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित है । गिरफ्तार बदमाशों को जेल भेज दिया गया है। बदमाशों को पकड़ने वाली पुलिस टीम के प्रयास की क्षेत्र में सराहना की गई है।

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन