ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार घायल - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Sunday, 13 June 2021

ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार घायल




*घर से क्रिकेट मैच खेलने को निकाला था युवक*


*अचानक मोड़ पर बाइक का संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा*


*सहायल,औरैया।* कस्बा सहायल निवासी एक युवक रविवार सुबह 9 बजे बाइक से क्रिकेट खेलने पास के गांव जा रहा था। तभी रास्ते में सारी गांव के पास एक मोड़ पर अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया। जिसके चलते वह सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एबुलेंस ने घायल को सीएचसी सहार में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को सैफई रैफर कर दिया गया।

सहायल निवासी कृपलेंद्र कुशवाह रविवार को पास के गांव झबरा में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलने बाइक पर सवार होकर जा रहा था, अभी वह सारी गांव के पास से गुजर हि रहा था कि मोड़ पर अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ने से वह सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। इस दौरान उसके बाएं हाथ पर से ट्रक का पहिया गुजरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने एबुलेंस की मदद से घायल को सीएचसी सहार में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के उसे मिनी पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया।

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन