मारपीट कर जेवरात नगदी लूटी, की तोड़ फोड - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Sunday, 13 June 2021

मारपीट कर जेवरात नगदी लूटी, की तोड़ फोड



*बिधूना,औरैया।* बिधूना कस्बे में कई नामजद व अज्ञात लोगों पर घर में घुसकर मां बेटी के साथ मारपीट कर नगदी जेवरात लूटने और घरेलू सामान की तोड़फोड़ कर जान से मारने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्यवाही करने का भरोसा दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला लोहा बाजार आर्य नगर निवासी रश्मि पत्नी विजय ने पुलिस बिधूना कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है, कि गत 8 जून शाम लगभग 6 बजे को वह अपनी मां शारदा देवी व भाई के साथ घर पर खाना खा रही थी, सभी के साथ रामचंद्र पुत्र जगन्नाथ, अमित कुमार उर्फ छोटे पुत्र रामचंद्र निवासीगण नेवलगंज अछल्दा , अमित का ससुर व साला निवासीगण दिबियापुर, नरेंद्र कुमार उर्फ टिंकू पुत्र राम दास , वच्चन पुत्र देवेंद्र निवासी आर्य नगर व चार पांच अज्ञात लोगों के साथ घर में घुस आए और उसकी और उसके मां , भाई की मारपीट करने लगे। बाद में घर के अंदर कमरे का ताला तोड़कर बक्से में रखे पीतल के बर्तन , जेवर सोने की दो चेंन , पांच अंगूठी, एक हार, कानों के झाले, चार चूड़ी, चांदी की पायल, बिछुआ, हाफ बिछुआ व 53 हजार रुपए नगदी लूटने के बाद घरेलू सामान की तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी देते चले गये। पुलिस ने मामले की जांच कर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने का भरोसा दिया है।

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन