कवि-कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा को मातृशोक - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Sunday, 12 July 2026

कवि-कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा को मातृशोक





*प्रयागराज के मशहूर कवि जयनाथ प्रसाद सात्विक के पत्नी का निधन* 



      प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में चित्रकला पोस्टग्रेजुट की डिग्री खुलवाकर प्रयागराज को कलामय बनाने की महान देन प्रदान करने वाले मशहूर कवि-कलाकार एवं राज्य ललित कला अकादमी संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के सदस्य रवीन्द्र कुशवाहा की माताश्री दुलारी देवी का रविवार 2:20 पर यूनाइटेड मेडिसिटी हॉस्पिटल प्रयागरा में 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया वह एक सप्ताह से अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थीं। यहां बताते चलें कि दुलारी देवी प्रयागराज के मशहूर कवि जयनाथ प्रसाद सात्विक की पत्नी थीं जो तीनों भाषाओं के विद्वान थे जिनकी हिंदी अंग्रेजी और संस्कृत की रचनाएं बहुत मशहूर हैं जिनकी तीन कविता ग्रंथ प्रकाशित हो चुकी हैं जिसका प्रस्तावना मशहूर कवि कैलाश गौतम ने लिखा है। यहां प्रासंगिक होगा कि कवि जयनाथ प्रसाद सात्विक मशहूर जनकवि कैलाश गौतम के स्नातक एवं परास्नातक में सहपाठी रहें हैं। उनकी पत्नी दुलारी देवी के आकस्मिक निधन से प्रयागराज के कवियों चित्रकारों साहित्यकारों में घोर संवेदना व्याप्त है। आज दिन में 2:00, उनके कनिष्ठ पुत्र सुधींद्रनाथ ने मुखाग्नि दी। पुत्री बसंती, माधुरी, विनीता, नतिनी हिमाद्री व गौरी भतीजे आलोक, रोहित, बहुयें राजकुमारी, सरिता, पोते अनुराग, तन्मय सहित लवकुश विद्यालय के सभी अध्यापक कर्मचारी एवं डीएवी कॉलेज के अध्यापकों तथा पड़ोसियों, मित्रों ने दारागंज घाट पर श्रद्धांजलि दी।

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन