मिलियन क्लब में शामिल हुआ अक्षरा सिंह का बोलबम गीत 'अक्षरा बम' - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Thursday, 3 August 2023

मिलियन क्लब में शामिल हुआ अक्षरा सिंह का बोलबम गीत 'अक्षरा बम'

 


 सावन के मनभावन महीना में रिलीज हुआ भोजपुरी सिंगर-एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का शिव भक्ति बोलबम गीत 'अक्षरा बम' काफी वायरल हो गया है। यह गाना देखते ही देखते 1 मिलियन व्यूज पार करके मिलियन क्लब में शामिल हो गया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया इस वीडियो सांग ने तहलका मचा दिया है। एक्ट्रेस के फैंस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं। इस गाने के बोल हैं 'अक्षरा बम'.. जिसमें एक्ट्रेस शिव शंकर को प्रसन्न करने में जुटी हैं।

इस गाने की शुरुआत मे अक्षरा भोले बाबा को फूल चढ़ाती और जल ढारती है। इसके बाद अपनी सखियों से कहती हैं कि 'बाबा के मंदिरवा दियरा बार आईनी हो... दियरा बार आईनी हो... हमता चढ़ते सावन जाके जलवा ढार आईनी हो...।  


लिंक: https://youtu.be/Ehffdm_uQNU


अक्षरा सिंह ने कहा कि सावन, बाबा भोलेनाथ और भोजपुरी संगीत का अटूट रिश्ता शुरु हो जाता है। मेरा गाया हुआ 'अक्षरा बम' एक बेहतरीन गाना है। सावन में चारों ओर शिव के जयकारों की गूंज है और प्रकृति और समस्त संसार शिव भक्ति में डूबा है। ऐसे में इस गाने से आप भी शिव जी को प्रसन्न कर सकते हैं।

 वही रत्नकार कुमार ने कहा की अक्षरा सिंह इंडस्ट्री की बेहतरीन सिंगर के साथ बहुत ही अच्छी अदाकार भी है। वहीउनका ये गण उनके नाम से भी मैच करता है अक्षरा बम। गाना बहुत ही सुंदर बना है जो दर्शकों को पसंद आ रहा है।

इस बेहतरीन गाने को वर्ल्डवाइड रिकार्डस ने रिलीज किया है। जिसे अक्षरा सिंह गाया है, वही इसके लीरिक्स मनोज मतलबी ने लिखा है। इसका म्यूजिक शिशिर पांडे ने दिया है। इसका निर्माण निर्माता रत्नकार कुमार ने किया है। अक्षरा बम का निर्देशन रवि पंडित ने किया हैं। इसकी कोरियोग्राफर विशाल गुप्ता, एडिट दीपक पंडित और  डीआई रोहित ने किया है। वही इसके फुल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकार्डस के पास हैं।

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन