शिवानी सिंह के 'ससुरा में सास मारे नईहर में भौजी' में लवली काजल का दिखा दुख - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Vigyapn

Vigyapn

विज्ञापन

विज्ञापन

Wednesday, 21 June 2023

शिवानी सिंह के 'ससुरा में सास मारे नईहर में भौजी' में लवली काजल का दिखा दुख

 


संगीत जगत में अपनी सुरीली आवाज से अपनी मुकम्मल स्थान बना चुकी सिंगर शिवानी सिंह आज हर दिल अजीज बनी हुई हैं। उनकी मधुर आवाज में गाया हुआ और एक्ट्रेस लवली लाजवाब अभिनय से सजा भोजपुरी गीत 'ससुरा में सास मारे नईहर में भौजी' ऑडियंस के बीच आ चुका है। जिसे पॉपुलर म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। यह भोजपुरी गीत बहुत मार्मिक बनाया गया है। वीडियो सांग की शुरुआत एक घर की दुःखी बहू से होती है, जो मायका और ससुराल दोनों जगह से प्रताड़ित है। वह बिलखते हुए हाथ में अपने परदेसी पिया की तस्वीर लिये हुए है। वह रोते हुए हुए कहती है कि 'सइयाँ गइला परदेस, तू छोड़िके आपन देश, घर में होखता कलेश, भईल पगली के भेष, सूखी के बदनिया भईल रहरी के कउची, ससुरा में सास मारे नईहरा में भउजी'... यह वीडियो सांग देखने और सुनने पर दिल छू ले रहा है। सास और भाभी की मार खाकर बहुत दुःखी है, उसका दुःख दर्द सुनकर मन पसीज जाता है। यह सांग ही बिग लेबल पर फिल्माया गया है। लवली काजल ने लाजवाब अदाकारी किया है। 


लिंकः https://youtu.be/T9sjlCBsw5M


वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी सांग 'ससुरा में सास मारे नईहर में भौजी' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को सुरीली आवाज में सिंगर शिवानी सिंह ने गाकर सबका मन मोह लिया है। इस गाने में बेहतरीन अभिनय कर लवली काजल ने दिल जीत लिया है। गाने के पीआरओ ब्रजेश मेहर हैं। इस गीत को लिखा है गीतकार बेबी दुबे ने, जिसे संगीत दिया है संगीतकार विक्की वॉक्स ने। वीडियो निर्देशक विझेल, कोरियोग्राफर संदीप राज, डीओपी राजन वर्मा हैं। इस गाने का ऑल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन