आज का राशिफल - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Monday, 15 May 2023

आज का राशिफल

 🎋१६ मई २०२३ राशिफल-मंगलवार ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि है,विक्रम संवत-२०८०,राहु-३:४० PM से ५:१८ PM तक है,चन्द्रमा मीन राशि पर संचार करेगा,सूर्य वृषभ राशि पर है। 



🥀सत्य प्रकाश शर्मा🥀 


मेष:-ॐ सों सोमाय नमः।

किसी मित्र का साथ मिल सकता है,भौतिक सुखों में वृद्धि होगी,जीवन सुखमय रहेगा,धन का व्यय कुछ हो सकता है,मन की एकाग्रता के लिए ध्यान व योग करें,अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे,लाभान्वित होंगे,दिन आपके आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है,यदि आपने पहले किसी को धन दिया था तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है और आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था तो वह भी पूरा हो सकता है,अन्य स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। 


वृष:-ॐ शं शनैश्चराय नमः।

मन प्रसन्न रहेगा,परन्तु आत्मविश्वास में कमी हो सकती है,तरक्की के अवसर मिल सकते हैं,आय में वृद्धि होगी,खर्च भी बढ़ेंगे,कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा,किसी रुके हुए धन की प्राप्ति‍ हो सकती है,धैर्यशीलता में कमी रहेगी,परिवार का सहयोग मिलेगा,कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी व लाभान्वित होंगे,शुक्र व शनि व्यवसाय में सफलता देंगे। सूर्य द्वादश भाव में हैं,गुरु एकादश व्यवसाय को शुभ बनाएंगे,धन का आगमन हो सकता है,गुरु कल्याणकारी हैं,धन आगमन हो सकता है,आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। 


मिथुन:-ॐ शुं शुक्राय नमः।

कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा,धैर्यशीलता बनाये रखने के लिए प्रयास करें,किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है,धन प्राप्ति हो सकती है,आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे,आय की स्थिति में सुधार होगा,सहयोग मिलेगा,मङ्गल व बुध प्रगति देंगे,शनि के कुम्भ गोचर प्रभाव के कारण परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें,जीवन सुखद रहेगा। 


कर्क:-ॐ रां राहवे नमः।

तरक्की के अवसर मिलेंगे,साथ मिलेगा व सानिध्य मिलेगा,सहयोग तो मिलेगा,परन्तु किसी विशेष उद्देश्य से किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है,आत्मविश्वास में वृद्धि होगी,मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे,सुख से वृद्धि होगी,दिन सफलता का है,कॅरियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे,कोई रुका कार्य पूर्ण होगा व सफल रहेंगे। 


सिंह:-ॐ चं चन्द्रमसे नमः।

कारोबार से धन लाभ में बढ़ोतरी होगी,मित्रों का सहयोग भी मिलेगा,पठन-पाठन में रुचि रहेगी,कार्यों में सफल रहेंगे,किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है,सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी,आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे,लेकिन अति उत्‍साही होने से बचें,चन्द्रमा का अष्टम गोचर आपको स्वास्थ्य सुख में सफलता देगा,आर्थिक सुख में वृद्धि होगी,नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। 


कन्या:-ॐ बृं बृहस्पतये नमः।

जीवन सुखमय रहेगा,कारोबार का विस्तार होगा,सहयोग मिलेगा,लाभ में वृद्धि होगी,खर्च भी बढ़ेंगे,आत्मविश्वास भरपूर रहेगा,पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा,कारोबार में बदलाव की सम्भावनाएं बन रही हैं,कुम्भ के शनि सफलता देंगे,कार्यों में उन्नति से प्रसन्नता होगी,शुक्र सफलता दे सकता है,गुरु का आशीर्वाद लें,आर्थिक लाभ सम्भव है। 


तुला:-ॐ कें केतवे नमः।

सहयोग से अवसर मिल सकते हैं,आय में वृद्धि होगी।संयत रहें,किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है,कारोबार में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं,प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे,आध्यात्मिक सुख में वृद्धि होगी,सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। 


वृश्चिक:-ॐ शं शनैश्चराय नमः।

मन प्रसन्न तो रहेगा,परन्तु आत्मविश्वास में कमी रहेगी,बातचीत में सन्तुलित रहें,परिवर्तन के योग बन रहे हैं,किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है,कारोबार विस्तार के लिए धन की प्राप्ति‍ हो सकती है,अध्ययन में रुचि बढ़ेगी,शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे,सफलता की प्राप्ति होगी,जीवन में विश्वास को कायम रखें। 


धनु:-ॐ सों सोमाय नमः।

सुख-शान्ति‍ रहेगी,कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है,किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है,आय में वृद्धि होगी,राशि से तृतीय शनि तथा चतुर्थ चन्द्रमा जाँब के लिए बहुत ही शुभ हैं,चन्द्रमा घर के लिए शुभ हैं,प्रोमोशन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी,व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं। 


मकर:-ॐ रां राहवे नमः।

आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे,परन्तु मन परेशान हो सकता है,परिवार का साथ मिलेगा,कारोबार में वृद्धि होगी,क्रोध के अतिरेक से बचें,कुछ पुराने मित्रों से पुनःसम्पर्क हो सकते हैं,वाणी में कठोरता के भाव रहेंगे,बातचीत में संतुलित रहें,सहयोग मिलेगा,लंबे समय से रुके शैक्षिक कार्य पूरे होंगे,आय के नए स्रोत भी विकसित हो सकते हैं,शनि राशि से द्वितीय हैं,चन्द्र व शुक्र गोचर से लाभ हो सकता है,धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। 


कुम्भ:-ॐ अं अंगारकाय नमः।

तरक्की के अवसर मिल सकते हैं,आय में वृद्धि होगी,मानसिक शान्ति‍ के प्रयास करें,परिवार के लिए समुचति ध्यान दें,अपनी सेहत का ध्यान रखें,सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा,धार्मिक संगीत के प्रति रुझान रहेगा,राशि के शनि व मेष के गुरु सफल करेंगे,बिजनेस में सफलता मिलेगी,कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। 


मीन:-ॐ अं अंगारकाय नमः।

सुख में वृद्धि होगी,घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं,स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बातचीत में संयत रहें,धनार्जन के साधन बन सकते हैं,मानसिक शान्ति व सुख में वृद्धि होगी,किसी धार्मिक स्थल के निर्माण में सहयोग कर सकते हैं,मित्रों का सहयोग मिलेगा,कार्यों के लिए यात्रा पर जाना हो सकता है,आत्मविश्वास बहुत रहेगा,द्वादश शनि व राशि में गोचर करते चन्द्रमा मङ्गलमय रहेंगे,शुक्र धन का आगमन करवा सकते है,राशि से द्वितीय गुरु पारिवारिक कार्यों में व्यस्त करेगा,बिजनेस में सफलता के संकेत हैं।

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन