🥀१९ मई २०२३ राशिफल-शुक्रवार ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि है,विक्रम संवत-२०८०,राहु-१०:४४ AM से १२:२३ PM तक है,चन्द्रमा मेष उपरांत वृषभ राशि पर संचार करेगा,सूर्य वृषभ राशि पर है।
🎋सत्य प्रकाश शर्मा🎋
💥मेष:-ॐ शुं शुक्राय नमः।
चन्द्रमा व गुरु का इस भाव में व सूर्य का राशि से द्वितीय गोचर धन लाभ देगा,लाभान्वित होंगे,कामकाज में सफलता हासिल होगी,सोच समझकर ही कोई काम करें,भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
💥वृष:-ॐ चं चन्द्रमसे नमः।
करियर में विशेष सफलता का है,सूर्य के द्वादश गोचर यात्रा के लिए शुभ है,रुके धन का आगमन हो सकता है,परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे,लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे,व्यापार से संबंधित कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है,सहयोग से समस्या में सफलता मिलेगी।
💥मिथुन:-ॐ रां राहवे नमः।
गुरु,चन्द्रमा व बुध का राशि से एकादश व सूर्य का द्वादश गोचर सफलता कारक है,प्रगति होगी,मित्रों के सहयोग के कारण सफलता आसान है,परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें,आध्यात्म की तरफ बढ़ सकते हैं,दिन बेहतरीन रहेगा,आप अपने कार्य व्यवसाय को लेकर गंभीर रहेंगे,आप प्रसन्न भी रहेंगे।
💥कर्क:-ॐ बुं बुधाय नमः।
राशि का स्वामी चन्द्रमा का दशम गोचर उन्नति देगा,लाभान्वित होंगे,कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा,कार्यक्षेत्र में प्रगति करते देख आपको प्रसन्नता होगी और भविष्य को लेकर आपकी चिंता कम होगी,सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कार्य सफल होंगे।
💥सिंह:-ॐ अं अंगारकाय नमः।
गुरु का मेष व सूर्य का वृष गोचर मंगलमय है,जिससे वे नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे,सफलता मिलेगी,सहयोग को लेकर प्रसन्न रहेंगे,आपको सफलता अवश्य मिलेगी,आय में वृद्धि होने से खर्च बढ़ सकते हैं,घर का सकारात्मक माहौल आपके मूड को खुश करने के लिए काफी अच्छा है।
💥कन्या:-ॐ सों सोमाय नमः।
चन्द्रमा व गुरु मेष में आर्थिक सुख से प्रसन्नता देंगे,चन्द्रमा व गुरु गजकेसरी योग बनाकर कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकते हैं,व्यवसाय में लाभ सम्भव है,रचनात्मक कार्य करने का मौका मिलेगा और आपके अंदर छिपी प्रतिभा भी बाहर आएगी,जिसमें आप सफल भी होंगे,सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा,साथ ही आपके शत्रु परास्त होंगे।
💥तुला:-ॐ कें केतवे नमः।
गुरु,चन्द्रमा का सप्तम व सूर्य का अष्टम प्रभाव मंगलमय है,शनि का पंचम गोचर लाभ प्रदान कर रहे हैं,प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी,सहयोग मिलेगा,किए गए कार्यों के लिए आपको सम्मान मिल सकता है,कोई फायदा होता नजर आ रहा है,लाइफ में आपको किसी बात को लेकर समझौता करना पड़ सकता है।
💥वृश्चिक:-ॐ बृं वृहस्पताये नमः।
सूर्य का सप्तम तथा गुरु व चन्द्रमा का राशि से खष्ठम गोचर स्वास्थ्य सुख में सफलता देगा,मंगल व गुरु सफलता देगा,मकर व मेष राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं,दिन काफी अच्छा है,आपके सामाजिक क्षेत्र में वृद्धि होगी,आप समाज की भलाई के लिए कुछ ऐसा काम करेंगे जिससे लोगों की मदद करने में आपको मानसिक शांति मिलेगी और आपके मित्रों की संख्या में भी वृद्धि होगी।
💥धनु:-ॐ बुं बुधाय नमः।
गुरु-चन्द्रमा पंचम तथा सूर्य राशि से खष्ठम व शनि तृतीय रहकर अनुकूल हैं,सूर्य व गुरु किसी सुखद समाचार की प्राप्ति कराएगा,व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं,धन का आगमन होगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी,अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है,अपने क्षमता परखने का अच्छा मौका मिलेगा।
💥मकर:-ॐ सों सोमाय नमः।
सूर्य वृष,राशि स्वामी शनि राशि से द्वितीय व चन्द्रमा-गुरु राशि से चतुर्थ गोचर कर रहे हैं,कोई बड़ा कार्य हो सकता है,तुला व मकर राशि से लाभ मिलेगा,अपनी मेहनत के अनुसार,फल मिल पाएगा,व्यापार के सिलसिले में आज आपको कुछ यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं,कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
💥कुम्भ:-ॐ अं अंगारकाय नमः।
दिन बिजनेस में प्रोग्रेस का है,राशि में गोचर करता शनि,मेष राशि के चन्द्रमा व गुरु प्रोमोशन सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं,लाइफ पहले के मुकाबले काफी अच्छी रहने वाली है,आप अपने व्यापार में अपने विवेक से नवीनता लाने का प्रयास करेंगे,अपने अधूरे लक्ष्यों को पूरा करने में सहयोग की जरूरत होगी,काफी समय से यदि कुछ कार्य अधूरे रह गए हैं तो आज आप उन्हें पूरा करने के लिए तैयार रहेंगे।
💥मीन:-ॐ अं अंगारकाय नमः।
राशि से द्वितीय चन्द्रमा,बुध तथा गुरु व कुम्भ के शनि मंगलमय हैं,द्वितीय चन्द्रमा पारिवारिक समस्या को समाप्ति दे सकता है,यात्रा के प्रति सचेत रहें,आपके मार्गदर्शन से लोग लाभान्वित होंगे,इससे आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा,अपने खर्चों पर काबू रखने में दिक्कत होगी,लेकिन अगर आप थोड़ी सख्ती दिखाएंगे तो बचत संभव होगी।

No comments:
Post a Comment