🌹९ मई २०२३ राशिफल-मंगलवार ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि है,विक्रम संवत-२०८०,राहु-३:३८ PM से ५:१६ PM तक है,चन्द्रमा धनु राशि पर संचार करेगा,सूर्य मेष राशि पर है।
🥀सत्य प्रकाश शर्मा🥀
🐏मेष:-ॐ रां राहवे नमः।
भाग्य का साथ मिलेगा,सहकर्मी साथ देंगे,धन प्राप्ति सुगम होगी,सहयोग प्राप्त होगा,प्रसन्नता बनी रहेगी,शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय में कोई नवीन कार्य दे सकता है,लाभान्वित होंगे,आपको अच्छा लाभ मिलेगा,आत्मसम्मान बढ़ने से आपको खुशी होगी,आपके अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें,सुझ बुझ दिखा कर आगे बढ़ने के लिए कदम उठाए,रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं,व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी,कारोबार में वृद्धि होगी।
🐃वृष:-ॐ शं शनैश्चराय नमः।
दिन मंगलमय है,व्यावसायिक कार्यों के लिए सफलता का समय है,धन का व्यय हो सकता है,गुरु गोचर के कारण परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे,भाग्य का पूरा साथ मिलेगा,मान-सम्मान मिलेगा,कुछ विरोधी बनते कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकते है,आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।
👩👧मिथुन:-ॐ वृं बृहस्पतये नमः।
चन्द्रमा व शुक्र सफलता दे सकता है,सूर्य-बुध गोचर बिजनेस में प्रगति का सूचक है,कर्म स्थान पर गुरु होने के कारण सफलता आसान है,नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं,दिन प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा,कोई भी आपसे यदि धन उधार मांगे,तो आप उसे न दें,मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा,आपको कार्यक्षेत्र में कोई जिम्मेदारी दी जाए, तो आप उसे बखूबी निभाएगे,कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
🦀कर्क:-ॐ चं चन्द्रमसे नमः।
स्वामी चन्द्रमा व गुरु का गोचर आध्यात्मिक उन्नयन देगा,लाभान्वित होंगे,कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा,व्यापार से अच्छा मुनाफा मिलेगा,परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी और किसी कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं,कार्यक्षेत्र में यदि आप कुछ योजनाएं बनाएंगे,तो इससे भविष्य में आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा।
🦁सिंह:-ॐ शं शनैश्चराय नमः।
दिन मंगलमय है,नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे,सफलता मिलेगी,आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी,दिन आपके लिए सुख समृद्धि दिलाने वाला रहेगा,दिन सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा,लोगों से मुलाकात हो सकती है,पारिवारिक कार्य में आप पूरी रुचि बनाए रखें,कुछ मित्रों से आप सावधानी बरते।
🧘कन्या:-ॐ शं शनैश्चराय नमः।
आर्थिक व स्वास्थ्य सुख से प्रसन्नता होगी,चन्द्रमा व गुरु कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है,व्यवसाय में लाभ सम्भव है,दिन आपके लिए धार्मिक कार्य से जुड़कर लाभ दिलाने वाला रहेगा,कोई अच्छा अवसर आ सकता है,आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्या में लगाएंगे,धर्म-कर्म के कार्यों से लाभ मिलेगा कुछ नए लोगों से आपको मुलाकात करने का मौका मिलेगा।
⚖️तुला:-ॐ कें केतवे नमः।
चन्द्रमा व शुक्र गोचर शुभ है,प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी,सहयोग मिलेगा,किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत की है तो उसमें आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा,चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा आपको एक के बाद एक शुभ सूचनाओं की प्राप्ति होती रहेगी और आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे,ऑफर मिल सकता है,आपकी यदि कोई धन संबंधित समस्या चल रही थी,तो वह भी दूर हो सकती है,अधिक मेहनत करनी होगी,तब सफलता मिलेगी।
🦞वृश्चिक:-ॐ चं चन्द्रमसे नमः।
मंगल व शुक्र व्यवसाय में उन्नति देगा,कर्क राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं,शुक्र जीवन सफल करेगा,शुक्र-बुध गोचर अनुकूल है,दिन आपके लिए सुख साधनों में वृद्धि लेकर आएगा,रचनात्मक कार्यों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए रहेगा,आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी और कुछ महत्वपूर्ण निर्णय आप परिवार के सदस्यों से पूछ कर ले,तो आपके लिए बेहतर रहेगा,सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी,कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
🏹धनु:-ॐ ह्रीं सूर्याय नमः।
पंचम गुरु मंगलमय हैं,शुक्र व शनि का अनुकूल रहना शुभ व मंगलमय है,यह गोचर परिवार से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति कराएगा,व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं,दिन आपके लिए लाभ दिलाने वाला रहेगा,भविष्य की यदि आपको किसी बात को लेकर चिंता सता रही थी, तो वह आज दूर होगी,कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी और आपको अपने अनावश्यक बढ़ते खर्चों पर लगाम लगानी होगी,नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है।
🐊मकर:-ॐ ह्रीं सूर्याय नमः।
शनि व शुक्र प्रगति देगा,राशि स्वामी शनि कुम्भ राशि में है,कोई कार्य या पद परिवर्तन हो सकता है,धार्मिक यात्रा कर सकते हैं,सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है,अपने मन की किसी इच्छा को जाहिर कर सकते हैं, जिसे वह पूरी हो सकती है,एक नई ऊर्जा का संचार होगा आप किसी लक्ष्य को समय से पूरा करने मे लगे रहेंगे, तभी वह पूरा हो पाएगा और आपको एक से अधिक स्त्रोत स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से खुशी होगी और बहुमुखी प्रतिभा का आप प्रदर्शन करेंगे।
⚱️कुम्भ:-ॐ ह्रीं सूर्याय नमः।
दिन प्रोग्रेस का है,गुरु तृतीय रहकर व्यवसाय सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं,तरक्की मिल सकती है,आप किसी पर अधिक भरोसा ना करें,निवेश करने की योजना बना रहे हो,तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा,दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है,कार्यरत लोगों को आज कार्यक्षेत्र में अत्यधिक मेहनत करनी होगी,काम को समय से पूरा कर पाएंगे और आपको किसी उपलब्धि के मिलने से खुशी होगी,आप अपनी भावनाओं पर अंकुश लगाएं।
🐬मीन:-ॐ सों सोमाय नमः।
चन्द्रमा व गुरु शुभ हैं,राशि से द्वितीय सूर्य व गुरु व्यवसाय में सफलता दे सकते हैं,जीवन साथी से मधुर वाणी बोलें,कोई बेहतर अवसर आ सकता है। आपकी मन की इच्छा पूरी होने से आपको खुशी होगी,सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में आपकी काफी रूचि रहेगी,कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे,आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है,आपके कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी।

No comments:
Post a Comment