आज का राशिफल - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Wednesday, 17 May 2023

आज का राशिफल

 🎋१८ मई २०२३ राशिफल-गुरुवार ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि है,विक्रम संवत-२०८०,राहु-२:०२ PM से ३:४० PM तक है,चन्द्रमा मेष राशि पर संचार करेगा,सूर्य वृषभ राशि पर है। 



🥀सत्य प्रकाश शर्मा🥀 


💥मेष:-ॐ अं अंगारकाय नमः।

चन्द्रमा का राशि में व मंगल का तृतीय गोचर व्यवसाय में कोई नवीन कार्य दे सकता है,आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी,करियर में सुनहरी सफलता मिलेगी,दिन लाभप्रद और सम्मान में वृद्धि करने वाला रहेगा,सामाजिक क्षेत्र में आप काफी सक्रिय रहेंगे जिससे आपके आपके प्रभाव और सम्मान में वृद्धि होगी,बिजनस में आपको आज अच्छी सफलता मिल सकती है,किसी डील के फाइनल हो जाने से आनंदित होंगे,कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से सपोर्ट मिलेगा। 


💥वृष:-ॐ शुं शुक्राय नमः।

सूर्य राशि में शुभ है,दिन आपके लिए शुभ साबित होगा,धन का आगमन हो सकता है,गुरु व चन्द्र के द्वादश गोचर के कारण नौकरी में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे,आज बेहद उत्साहित रहेंगे और किसी नई योजना को पूरा करने पर फोकस करेंगे,कानूनी मामलों से जुड़ा कोई मुद्दा हल हो सकता है या इसमें आपका प्रभाव बढ़ सकता है,स्थान परिवर्तन या कार्यक्षेत्र में बदलाव का भी संयोग बन सकता है,जो लोग नौकरी बदलना चाह रहे हैं वह चाहें तो इस दिशा में प्रयास कर सकते हैं,सहकर्मियों से अच्छा तालमेल बना रहेगा। 


💥मिथुन:-ॐ बुं बुधाय नमः।

गुरु व चन्द्रमा का एकादश गोचर मंगलमय है,प्रगति होगी,परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें,नए प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं,बिजनेस में फायदा मिलेगा,रचनात्मक और कलात्मक क्षमता का विकास होगा,कला जगत से जुड़े जातक आज सम्मान और बेहतर अवसर पा सकते हैं,आपके लिए अच्छी बात यह भी है कि आपको अपनी रुचि का काम करने का मौका मिलेगा,कार्यक्षेत्र में वरिष्ठजनों से सहयोग मिलेगा। 


💥कर्क:-ॐ रां राहवे नमः।

राशि का स्वामी चन्द्रमा व गुरु का दशम गोचर उन्नति दिलाएगा,लाभ मिलेगा,कई दिनों से रूके हुए कार्य आज पूरे हो सकते हैं,दिन उत्साहवर्धक और अनुकूल दिख रहा है,अपने अधूरे कार्यों को पूरा कर पाएंगे,आपकी रचनात्मक क्षमता का लाभ आपको कार्यक्षेत्र में मिलता दिख रहा है,कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और सहयोगियों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा,किसी शुभ कार्य पर आपका धन खर्च हो सकता है। 


💥सिंह:-ॐ चं चन्द्रमसे नमः।

नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी,दिन आपके लिए शुभ है,करियर में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे,सफलता मिलेगी,दिन व्यस्तता वाला रहेगा,कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बना रह सकता है,वरिष्ठ अधिकारियों से तालमेल बनाकर रखें,किसी बात से यह आपसे नाराज हो सकते हैं,आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचें,धन खर्च का योग बनता दिख रहा है। 


💥कन्या:-ॐ बुं बुधाय नमः।

बुध राशि स्वामी होकर अष्टम प्रसन्नता देगा,लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है,बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा है,धैर्य और शांति से काम लेने की जरूरत है,किसी सहकर्मी से कहासुनी हो सकती है,भाग्य से ज्यादा आपको अपनी और कार्यकुशलता पर भरोसा रखना होगा क्योंकि यही आपके काम आने वाला है,आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचें,विरोधियों से भी आपको सतर्क रहना होगा। 


💥तुला:-ॐ शुं शुक्राय नमः।

सूर्य अष्टम,पंचम शनि व मेष के चन्द्रमा की शुभता से बिजनेस में प्रगति होगी,अपने से बड़े का सहयोग मिलेगा,दिन लाभदायक और प्रगतिदायक रहने वाला है,कार्यक्षेत्र में नई साझेदारी हो सकती है,सहयोगियों के साथ बेहतर तालमेल होने से अपेक्षा से बढ़कर बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं,आपको कोई अच्छी डील भी मिल सकती है,कारोबार से जुड़े हैं उनके लिए दिन विशेष तौर पर लाभप्रद होगा। 


💥वृश्चिक:-ॐ अं अंगारकाय नमः।

गुरु व चन्द्र का अष्टम गोचर अच्छा है,राहत मिलेगी,मेष व कर्क राशि के लोग आपके लिए हेल्पफुल रहेंगे,मंगल-बिजनस और कारोबार में लाभ दिलाने वाला है,कार्यक्षेत्र में आप कुछ नया प्रयोग कर सकते हैं जो आगे चलकर फायदेमंद होगा,काफी समय से अटका काम बन सकता है,पेमेंट कहीं फंसा हुआ है तो वह आपको मिल सकता है,किया गया प्रयास सफल हो सकता है। 


💥धनु:-ॐ सों सोमाय नमः।

पंचम गुरु व चन्द्रमा अनुकूल हैं,आपको कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है,व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं,दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा,आपको कार्यक्षेत्र में सतर्क और सजग रहने की जरूरत है,बिजनस में आपको जोखिम लेने से बचना होगा नहीं को आर्थिक नुकसान हो सकता है,अपनी आंखें और कान खुले रखें नहीं तो हाथ से कोई बेहतरीन मौका निकल सकता है,किसी अपने की आर्थिक मदद भी करनी पड़ सकती है। 


💥मकर:-ॐ शं शनैश्चराय नमः।

व्यवसाय में कोई लाभ मिल सकता है,मेष व मीन राशि से लाभ मिलेगा,घर पर ही कोई धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं,सफल रहेंगे,कारोबार में कमाई अच्छी रहेगी,साझेदारी के काम में आपको साझेदारों से बेहतर सहयोग मिलेगा,आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहेगा,कुछ नई जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है,कोई नया काम भी अचानक आपके पास आ सकता है व खर्च होने का योग दिख रहा है। 


💥कुंभ:-ॐ शं शनैश्चराय नमः।

व्यवसाय से सम्बन्धित कोई भी कार्य आप बिना सोच विचार शुरू कर सकते हैं,कार्यों में सफलता मिलेगी,दिन सुखद रहेगा,आपको जल्दबाजी में कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचना होगा नहीं तो आर्थिक नुकसान हो सकता है,व्यापार में आपकी अच्छी कमाई होगी,कोई अच्छी डील आपको हासिल हो सकती है,अपना ख्याल रखें,बिजनस में कोई तकनीकी समस्या से आज दो-चार होना पड़ सकता है। 


💥मीन:-ॐ बृं बृहस्पतये नमः।

व्यवसाय में आपको भरपूर लाभ प्राप्त होगा,स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें,अटके हुए काम बनने लगेंगे,दिन लाभकारी रहेगा,कारोबार में आप साहसिक निर्णय लेकर लाभ अर्जित कर सकते हैं,दिन विशेष रूप से उत्साहवर्धक रहेगा और सफलता दायक रहेगा,कुशल वाणी और व्यवहार से भी आप लाभ पा सकते है,किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करना आपके लिए शुभ फलदायी होगा।

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन