आज का राशिफल - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Monday, 22 May 2023

आज का राशिफल

 🥀२३ मई २०२३ राशिफल-मंगलवार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि है,विक्रम संवत-२०८०,राहु-३:४२ PM से ५:२१ PM तक है,चन्द्रमा मिथुन राशि पर संचार करेगा,सूर्य वृषभ राशि पर है। 



🎋सत्य प्रकाश शर्मा🎋 


मेष:-ॐ अं अंगारकाय नम:।

चन्द्रमा व गुरु का गोचर परिवर्तन के अवसर दे सकता है,लाभान्वित होंगे,दिन काफी अच्छा रहेगा,आपका आर्थिक पक्ष पहले से और मजबूत होगा,घरेलू कार्यों को पूरा करने में आज आप सफल होंगे,किसी जरूरी काम में दोस्तों का सहयोग मिलेगा,आप आसपास के लोगों से सहानुभूति बनाये रखेंगे,कुछ लोग आपके लिए खास साबित होंगे,जीवन में मधुरता बनी रहेगी,बिगड़े काम बनेंगे,निवेश मनोनुकूल लाभ देगा,प्रभाव वृद्धि होगी,सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा,घर-बाहर पूछ-परख रहेगी,विरोध होगा,आर्थिक नीति में परिवर्तन होगा,कार्यप्रणाली में सुधार होगा। 


वृष:-ॐ शुं शुक्राय नम:।

बिजनेस में नवीन प्रोजेक्ट सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का है,धन का आगमन हो सकता है,मंगल गोचर से निर्माण कार्य की तरफ अग्रसर होंगे,दिन फेवरेबल रहेगा,किसी जरूरी काम में परिवार का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा,आपको कोई खास खुशखबरी सुनने को मिलेगी,रोजगार के मामले में किसी से सलाह लेंगे,आपके लिये फायदेमंद रहेगी,आप कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे,जो आपकी हर तरह से मदद के लिये तैयार रहेंगे,आपके मन में नये-नये विचार आयेंगे,धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है,सत्संग का लाभ मिलेगा,सहयोग प्राप्त होगा,लाभ के अवसर हाथ आएंगे,सहकर्मी साथ देंगे,कारोबार में वृद्धि होगी,निवेश लाभ देगा। 


मिथुन:-ॐ सों सोमाय नम:।

शुक्र व चन्द्रमा एकसाथ राशि में हैं,मंगल गोचर मंगलमय है,प्रगति होगी,मेष के गुरु के कारण व्यवसाय में सफलता आसान है। मैनेजमेंट व फाइनेंस फील्ड के लोग नौकरी परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें,नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं,परिवार के साथ किसी काम में व्यस्त रहेंगे,आपको कोई काम निपटाने की जिम्मेदारी मिलेगी,जिसको समय से पूरा कर लेंगे,जीवन आज खुशियों से भरा रहेगा,आपको अपने गुस्से पर संयम रखने की जरूरत है,एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे,अप्रत्याशित खर्च सामने आ सकते है,किसी व्यक्ति की बातों में न आएं,जोखिम व जमानत के कार्य टालें। 


कर्क:-ॐ कें केतवे नम:।

राशि का स्वामी चन्द्रमा का राशि से द्वादश व सूर्य का वृष गोचर आर्थिक विकास देगा,लाभान्वित होंगे,कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा,दिन बेहतरीन रहने वाला है,कामकाज निपटाने के लिए आपको कुछ नए तरीके मिलेंगे,रिश्तों में सुधार आयेगा,भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रूझान बढ़ेगा,तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए,काम की अधिकता थोड़ी ज्यादा होगी,बेहतर परिणाम हासिल होंगे,सहयोग प्राप्त होगा,नया प्रस्ताव मिल सकता है,व्यापार में वृद्धि होगी,समयानुकूल सहायता प्राप्त होगी,प्रसन्न रहेंगे,निवेश शुभ रहेगा। 


सिंह:-ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।

चन्द्रमा राशि से एकादश है,गुरु मेष व सूर्य वृष में हैं,धार्मिक यात्रा के लिए शुभ है,नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे,दिन अच्छा रहेगा,किसी जरूरी कामकाज को निपटाने में सफल होंगे,आप अपने आसपास के लोगों के साथ उदार रहेंगे,मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी,अपने व्यापार को नयी गति देने के लिए आप कोई नयी योजना बनायेंगे,कार्यों में सहयोग प्राप्त होगा,मनपसंद रोजगार मिलेगा,आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे,बैंक-बैलेंस बढ़ेगा,चैन रहेगा,व्यापार में वृद्धि के योग है,मार्केट से लाभ होगा। 


कन्या:-ॐ बुं बुधाय नम:।

चन्द्रमा का दशम व मेष के गुरु आर्थिक सुख के लिए अनुकूल हैं,प्रसन्नता होगी,चन्द्रमा व गुरु कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है,लाभ सम्भव है,दिन शानदार रहेगा,कला के क्षेत्र में आपकी रूचि बढ़ेगी,खुशियों का माहौल बना रहेगा,दोस्तों के साथ बाहर जाने का प्लान बन सकता है,धन लाभ होने के योग बन रहे हैं,अपने दोस्तों से कोई अच्छी प्रेरणा लेंगे,कार्यों में सहयोग प्राप्त होता रहेगा,यात्रा लाभदायक रहेगी,बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे,किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा,लेन-देन में सावधानी रखें। 


तुला:-ॐ चं चन्द्रमसे नम:।

चन्द्रमा राशि से नवम व सूर्य अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं,प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी,स्वास्थ्य में लाभ व सहयोग मिलेगा,दिन ठीक-ठाक रहेगा,आज आपको किसी भी तरह की गलतफहमी से बचना चाहिए,ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा,जीवन में चल रही अनबन समाप्त होगी,रोज की अपेक्षा आज अधिक मुनाफा होगा,आय में निश्चितता रहेगी,शत्रु शांत रहेंगे,व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा,अच्छी खबर मिल सकती है,वाणी में कड़े शब्दों के इस्तेमाल से बचें,दूसरों की बातों में नहीं आएं। 


वृश्चिक:-ॐ अं अंगारकाय नम:।

शुक्र व बुध व्यवसाय में सफलता देगा,तुला व मकर राशि के लोग आपके लिए हेल्पफुल हैं,आपको उन्नति मिलेगी,किसी दूसरे का उत्साह देखकर आप उत्साहित होंगे,रिश्ते मजबूत होंगे,कोई ऑफर मिलने से धन लाभ होने की उम्मीद है,जीवन खुशियों से भरा रहेगा,एक दुसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे,जिससे रिश्तों में और मजबूती आएगी,काम में मन लगेगा,नया प्रस्ताव मिल सकता है,थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होने से प्रसन्नता रहेगी,निवेश से लाभ होगा,व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेंगे। 


धनु:-ॐ बृं बृहस्पतये नम:।

गुरु पंचम व चन्द्रमा राशि से सप्तम रहकर आर्थिक सुख के लिए अनुकूल हैं,सूर्य राशि से खष्ठम हैं,किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी,व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं,दिन उत्तम रहेगा,अपने कॉन्फिडेंस के दम पर आप हर काम में सफल होंगे,किसी रचनात्मक काम में आपका रूझान बढ़ेगा,अपनी सभी समस्याओं का हल आराम से ढूंढ निकालेंगे,जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा,कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा,भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगी,धैर्यपूर्वक के साथ की गई बातचीत आपके फेवर में होगी,शुभ समाचार प्राप्त होंगे,प्रसन्नता रहेगी,बिछड़े मित्र व संबंधी मिलेंगे,विरोधी सक्रिय रहेंगे,जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे,व्यापार मनोनुकूल चलेगा,सहकर्मी सहयोग करेंगे,लाभ होगा। 


मकर:-ॐ शं शनैश्चराय नम:।

चन्द्रमा खष्ठम तथा राशि स्वामी शनि राशि से द्वितीय गोचर कर रहे हैं,कोई बड़ा कार्य हो सकता है,तुला राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा,धार्मिक यात्रा कर सकते हैं,सफल रहेंगे,आपका दिन अच्छा रहेगा,आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे,आपको तरक्की के कई नये रास्ते नजर आयेंगे,आपके गुणों की प्रशंसा होगी,आप अपनी कोई बात दोस्तों से शेयर करेंगे,आपको आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएं बनानी पड़ सकती है,काम में मन लगेगा,व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी,रोजगार मिलेगा,आय में वृद्धि होगी,कारोबार में वृद्धि होगी,मार्केट मनोनुकूल लाभ देगी,घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा,भाग्य का साथ मिलेगा। 


कुम्भ:-ॐ सों सोमाय नम:।

दिन प्रोग्रेस का है,राशि के शनि व वृष का सूर्य तथा पंचम चन्द्रमा कोई नवीन कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं,धन लाभ हो सकता है,दिन बेहतरीन रहेगा लेगा,व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे,कोई काम मन-मुताबिक पूरा होने से आप प्रसन्न रहेंगे,साथ ही आप सेहतमंद भी बने रहेंगे,सहयोग से कोई नया कार्य शुरू करने का मन बनायेंगे,आपके सोचे हुए सारे काम जल्द ही पूरे होंगे,व्यवसाय की गति बनी रहेगी,आय बनी रहेगी,कार्यभार रहेगा,थकान महसूस हो सकती है,सहकर्मी सहयोग करेंगे। 


मीन:-ॐ बृं बृहस्पतये नम:।

तृतीय सूर्य तथा द्वादश शनि मंगलमय रहेंगे,राशि से दूसरे गुरु सफलता दे सकता है,स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें,पर्सनालिटी की तारीफ होगी,व्यापारी वर्ग अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कुछ नयी योजनायें बनायेंगे,स्वास्थ्य का पूरा पूरा ध्यान रखें,खरीददारी का योग बन रहा है,अध्यात्म के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी,कारोबार से संतुष्टि रहेगी,रुका हुआ धन प्राप्त होगा,प्रयास सफल रहेंगे,निवेश से लाभ होगा,प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा,व्यापार-व्यवसाय में उत्साह से काम कर पाएंगे,भाग्य अनुकूल है,प्रसन्नता रहेगी।

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन