🥀१५ मई २०२३ राशिफल-सोमवार ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि है,विक्रम संवत-२०८०,राहु-७:२८ AM से ९:०६ AM तक है,चन्द्रमा मीन राशि पर संचार करेगा,सूर्य मई ११:४९ AM तक मेष राशि,उपरांत वृष राशि में प्रवेश होगा।
🥀सत्य प्रकाश शर्मा🥀
🎋मेष:-ॐ बुं बुधाय नमः।
चन्द्रमा व शनि व्यवसाय में लाभ देंगे,आपका मन विचलित रह सकता है,जाँब में अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे,लाभान्वित होंगे,बिजनस में उम्मीद से बढ़कर लाभ मिलेगा,जिन क्षेत्रों से लाभ की उम्मीद नहीं होगी वहां से भी आप लाभ पा सकते हैं,मान सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी,शुभ कार्यों पर आपका खर्च भी होगा,आप में ऊर्जा एवं उत्साह छलकेगा,भाग्य का साथ आपको मिलेगा।
🎋वृष:-ॐ शं शनैश्चराय नमः।
लाभान्वित होंगे,शुक्र प्रेम में सफलता देगा,शनि दशम भाव में हैं,शुक्र व बुध व्यवसाय को शुभ बनाएंगे,धन का व्यय हो सकता है,गुरु कल्याणकारी हैं,आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी,दिन अच्छा रहेगा,किसी जटिल काम के बन जाने से भाग्य की रुकावट दूर होंगी,परिश्रम के बाद कर्मफल मिलेगा।
🎋मिथुन:-ॐ ह्रीं सूर्याय नमः।
बुध व शुक्र कॅरियर में प्रगति देंगे,जाँब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें,जीवन सुखद रहेगा,कामकाज का तरीका काफी नया रहने वाला है,किसी भी जटिल कार्य को आसानी से पूरा कर देने में आपको ज्यादा वक्त नहीं लगेगा,किसी ऐसी ही समस्या पर वरिष्ठ लोगो का ध्यान आपके ऊपर जायेगा जिससे आपको फायदा मिलेगा,शुभ समाचार मिल सकता है,लाभ होने की संभावना है।
🎋कर्क:-ॐ सों सोमाय नमः।
दिन व्यवसाय में सफलता का है,कॅरियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे,कोई रुका कार्य पूर्ण होगा,काम का बोझ आपके ऊपर आ सकता है,दिन अच्छा रहेगा,सुखद समाचार मिलने की उम्मीद हैं। व्यावसायिक स्तर पर अपनी ओर से भरसक प्रयास करें,सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं,रुका हुआ काम पूरा होगा,किसी नई परियोजना की शुरुआत करना चाहते हैं तो उसके लिये यह समय उचित है।
🎋सिंह:-ॐ शं शनैश्चराय नमः।
गुरु व चन्द्रमा आपको व्यवसाय व जाँब में सफलता देगा,आर्थिक सुख में वृद्धि होगी,नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी,अपना वर्चस्व कायम रखने में कामयाब रहेंगे,इसके कारण आप लोगों के बीच में आलोचना का शिकार भी हो सकते हैं,कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा और तय समय पर लक्ष्यों तक पंहुचने में कामयाबी भी मिलेगी।
🎋कन्या:-ॐ शं शनैश्चराय नमः।
बुध व सूर्य सफलता देंगे,व्यावसायिक कार्यों में उन्नति से प्रसन्नता होगी,वृष का शुक्र सफलता दे सकता है,आर्थिक लाभ सम्भव है,महत्वपूर्ण और जरूरी काम सौंपा जा सकता हैआपको बिना किसी शंका और विचार के अपने कर्तव्य पर व्यस्त रहना चाहिए,काम किसी भी स्तर का हो आप उसे सफलता से पूरा करे,जीवन भी खुशहाल रहने और संबंधों में प्रगाढ़ता आने की उम्मीद है,आर्थिक दृष्टि से थोड़ा खर्च पर नियंत्रण करने की आवश्यकता है।
🎋तुला:-ॐ कें केतवे नमः।
दिन शुभ फलदायक रहेगा,आप अपने आस-पास सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे,कार्यस्थल पर आप बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं,कार्यशैली में रचनात्मकता आपको कार्य जीवन में प्रगति के लिये प्रेरित कर सकती है,प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे,आर्थिक सुख में वृद्धि के योग है,कन्या व तुला राशि के उच्चाधिकारियों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा,अजीब से माहौल रहने वाला है,दैनिक कार्य भी पूरे हो रहे हैं,कुछ दिनों से व्यापार व्यवसाय की स्थितियां भी सामान्य चल रही हैं,
🎋वृश्चिक:-ॐ चं चन्द्रमसे नमः।
सफलता की प्राप्ति होगी,जीवन में विश्वास को कायम रखें,कुछ क्रय करने के संकेत हैं,शुक्र लाइफ को बेहतर करेंगे,अपना मार्ग सरल और सीधा बनाना चाहते हैं तो आप वहीं करें जिसमें तत्काल लाभ मिलता है,दिन अच्छा रहेगा,धन कमाने के नए स्रोत मिल सकते हैं,मेहनत के चलते कारोबार में अच्छा लाभ होगा,हालांकि,खर्चों में भी वृद्धि रहेगी।
🎋धनु:-ॐ बुं बुधाय नमः।
सूर्य तथा गुरु बहुत ही शुभ हैं,व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी,सफलता के संकेत हैं,आर्थिक प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे,आर्थिक मामलों में काफी सतर्क रहने की जरूरत है,जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा,की गई मेहनत का फल पदोन्नति के रूप में मिल सकता है।
🎋मकर:-ॐ कें केतवे नमः।
शुक्र व शनि लाभ देंगे,शनि कुम्भ में शुभ हैं,चन्द्र व बुध गोचर से लाभ हो सकता है,लाभ मिलेगा,धार्मिक यात्रा कर सकते हैं,आपके अन्दर खूब सारी एनर्जी और उत्साह का संचार होगा,खूब सारा काम निपटा देने की इच्छा करेगी,कार्यों में सफलता मिलेगी और कैरियर को उम्मीदों के पंख लग सकते हैं,कार्यस्थल पर चीजें आपके अनुसार रहने की संभावना है।
🎋कुम्भ:-ॐ अं अंगारकाय नमः।
शनि व शुक्र व्यवसाय में सफल करेंगे,बिजनेस में सफलता मिलेगी,परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं,यात्रा सुखद रहेगा,संघर्ष करने के बाद आपको अच्छा लगेगा,नयी ऊर्जा का प्रवाह आपको निजी एवं व्यवसायिक स्तर पर नए कार्यों से जुडऩे के लिये प्रेरित कर सकता है,स्वास्थ्य बेहतर रहेगा,जिससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा,करियर में भी आपका प्रदर्शन उम्दा रहने की संभावना है,सफलता मिलने पर विरोधी भी उत्पन्न हो जाते हैं।
🎋मीन:-ॐ सों सोमाय नमः।
गुरु व चन्द्रमा दिन को मङ्गलमय करेगे,शुक्र व बुध धन का आगमन करवा सकते हैं,राशि से द्वितीय गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा,बिजनेस में सफलता के संकेत हैं,कर्क व सिंह राशि के उच्चाधिकारियों से खुश रहेंगे,धन कमाने के लिए कईं प्रकार के रास्ते आपको नज़र आयेंगे,भावनाओं में सकारात्मक परिवर्तन महसूस करेंगे,यह परिवर्तन खुशियों से भरपूर रहने के आसार हैं,रचनात्मक कार्यों में रूचि रखने वाले लोगों के लिए अच्छा समय है,धन संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी।

No comments:
Post a Comment