माही श्रीवास्तव और नेहा राज का नया गाना 'मोबाइल कूच देहे' हुआ रिलीज - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Vigyapn

Vigyapn

विज्ञापन

विज्ञापन

Thursday, 6 April 2023

माही श्रीवास्तव और नेहा राज का नया गाना 'मोबाइल कूच देहे' हुआ रिलीज

 



भोजपुरी सिनेमा जगत में ज्यादातर हीरो और हीरोइन की  जोड़ी बनती है, जिसे दर्शक हिट बना देते है। लेकिन अब समय के साथ साथ इंडस्ट्री में कई बदलाव होने लगे है। अब हीरो और हीरोइन के अलावा इंडस्ट्री में एक्ट्रेस और सिंगर की भी जोड़ी बनने लगी है, जो काफी ज्यादा हिट होने लगी है। इसी जोड़ी में से एक है सुपरसिंगर नेहा राज और एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की जोड़ी। जिसके गाने रिलीज होने के साथ दर्शकों की जुबान पर चढ़ जाते हैं।



लिंकः  https://youtu.be/B5Up1Gn-8wY


अब इसी कड़ी में नेहा राज और माही श्रीवास्तव का नया गाना  'मोबाइल कूच देहे' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। गाने में माही ने घाघरा चोली पहना है, जिसमें वे शानदार लग रहा है।


 

गाने में माही सहेलियों से मोबाइल को लेकर बात कर रही कि रील बनावत रही हम कुँवारेले हो... ससुरा में बनाइ तो सइयां मारेले हो...खाना बनाले बाकी ना..बात पुछतेले साखी हो...सिलवट पे मोबाइलिया धरके लोढ़ा से कूच देले साखी हो...।


गाने में माही श्रीवास्तव के एक्सप्रेसन ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया है वही बीच-बीच में नेहा राज भी गाने में दिखाई दे रही है। जो गाने में चार चांद लगा रही है। 


'मोबाइल कूच देहे' गाने को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी द्वारा पेश किया गया है। इस गाने को सुपरसिंगर नेहा राज ने गाया है। वही इसके लिरिक्स अमरजीत यादव ने लिखे हैं। इसका म्यूजिक अभिषेक गुप्ता ने दिया है। गाने का निर्माण निर्माता रत्नाकर कुमार ने किया है। इसका निर्देशन भोजपुरिया ने किया है। गाने को कोरियोग्राफर  गोल्डी एंड बॉबी, एडिट पंकज साव और डीआई रोहित ने किया है।




No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन