🥀२३ अप्रैल २०२३ राशिफल-रविवार बैशाख माह के शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि है,विक्रम संवत-२०८०,राहु-५:११ PM से ६:४७ PM तक है,चन्द्रमा वृषभ राशि पर संचार करेगा,सूर्य मेष राशि पर है।
🌹सत्य प्रकाश शर्मा🌹
🐏मेष:-ॐ सों सोमाय नम:।
चन्द्रमा का द्वितीय भाव में व सूर्य का राशि में गोचर धन लाभ तो देगा,लाभान्वित होंगे,अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे,किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है,जोखिम व जमानत के कार्य टालें,कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें,व्यवसाय ठीक चलेगा,आय बनी रहेगी।
🐃वृष:-ॐ बुं बुधाय नम:।
दिन व्यवसाय में विशेष सफलता का है,सूर्य के द्वादश गोचर स्वास्थ्य के लिए शुभ है,रुके धन का आगमन हो सकता है,परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे,बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे,व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी,भाग्य का साथ मिलेगा,चैन रहेगा,निवेश शुभ रहेगा,घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी,पार्टनरों का सहयोग मिलेगा।
👩👧मिथुन:-ॐ रां राहवे नम:।
गुरु का राशि से दशम व सूर्य का मेष व चन्द्रमा का वृष गोचर सफलता कारक है,बिजनेस में प्रगति होगी,दशम गुरु के कारण सफलता आसान है,कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें,नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं,सुख के साधन प्राप्त होंगे,नई योजना बनेगी,तत्काल लाभ मिलेगा,कार्यप्रणाली में सुधार होगा,सामाजिक काम करने की इच्छा रहेगी,मान-सम्मान मिलेगा,व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा,मातहतों का सहयोग मिलेगा,घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
🦀कर्क:-ॐ रां राहवे नम:।
राशि का स्वामी चन्द्रमा का वृष गोचर आर्थिक सुख में उन्नति देगा,लाभान्वित होंगे,कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा,धार्मिक अनुष्ठान पूजा-पाठ इत्यादि का कार्यक्रम आयोजित हो सकता है,कार्य मनोनुकूल रहेंगे,मानसिक शांति रहेगी,लाभ के अवसर हाथ आएंगे,समय अनुकूल है,व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी,कारोबार में वृद्धि के योग हैं।
🦁सिंह:-ॐ चं चन्द्रमसे नम:।
सूर्य का मेष व चन्द्रमा का वृष राशि में गोचर फील्ड के लिए मंगलमय है,नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे,कुसगंति से बचें,किसी दूसरे व्यक्ति की बातों में न आएं,कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें,व्यापार अच्छा चलेगा,लेन-देन में सावधानी रखें,सफलता मिलेगा,उच्चाधिकारियों के सहयोग को लेकर प्रसन्न रहेंगे।
🧘कन्या:-ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।
कार्य अनुकूल रहेंगे,धन प्राप्ति सुगम होगी,घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी,सहयोग मिलेगा,चन्द्रमा नवम भाग्यप्रतिशत सुख से प्रसन्नता देंगे,चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है,व्यवसाय में लाभ सम्भव है,लेन-देन में सावधानी रखें,चिंता तथा तनाव रहेंगे,शत्रुभय रहेगा,परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है।
⚖️तुला:-ॐ कें केतवे नम:।
खष्ठम गुरु व मेष का सूर्य व चन्द्रमा का वृष में रहना मङ्गलमय है। शनि का पँचम गोचर लाभ प्रदान कर रहे हैं,प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी,शत्रु पस्त होंगे,सुख के साधनों की प्राप्ति पर व्यय होगा। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी,लाभ हो सकता है,रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे,साक्षात्कार में सफलता मिलेगी,भाग्य का साथ रहेगा,मार्केट से लाभ होगा,उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा
🦞वृश्चिक:-ॐ बृं बृहस्पतये नम:।
सूर्य का राशि से खष्ठम गोचर व्यवसाय में सफलता देगा,सूर्य व चन्द्रमा सफलता देगा,कन्या राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं,किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। सफलता प्राप्त होगी,किसी वरिष्ठ प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा,व्यापार से लाभ होगा,प्रभाव बढ़ेगा,प्रेम में अनुकूलता रहेगी,भाग्य का साथ मिलेगा।
🏹धनु:-ॐ सों सोमाय नम:।
गुरु चतुर्थ तथा सूर्य राशि से पंचम व शनि तृतीय रहकर अनुकूल हैं,शुक्र उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति कराएगा,व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं,वाणी पर नियंत्रण रखें,यात्रा में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें,भागदौड़ अधिक रहेगी,थकान व कमजोरी महसूस होगी,आय में निश्चितता रहेगी,व्यापार ठीक चलेगा,निवेश सोच-समझकर करें।
🐊मकर:-ॐ बुं बुधाय नम:।
स्वामी शनि राशि से द्वितीय व चन्द्रमा राशि से पंचम गोचर कर रहे हैं,कोई बड़ा कार्य हो सकता है,मेष व कन्या राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ मिलेगा,धार्मिक यात्रा कर सकते हैं,सफल रहेंगे,प्रयास सफल रहेंगे,सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी,मान-सम्मान मिलेगा,प्रशंसा होगी,कार्यसिद्धि होगी,प्रसन्नता रहेगी,लेन-देन में जल्दबाजी न करें,किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं,व्यापार ठीक चलेगा,निवेश शुभ रहेगा,पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
⚱️कुंभ:-ॐ अं अंगारकाय नम:।
दिन प्रोग्रेस का है,राशि में गोचर करता शनि, मेष राशि के सूर्य व वृष राशि के चन्द्रमा प्रोमोशन सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं,यश बढ़ेगा,शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी,कोई कार्य बन सकता हैआत्मविश्वास बढ़ेगा,जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे,व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा,निवेश शुभ रहेगा,प्रसन्नता बनी रहेगी।
🐬मीन:-ॐ अं अंगारकाय नम:।
राशि का गुरु व कुम्भ के शनि मङ्गलमय हैं,तृतीय चन्द्रमा किसी समस्या को समाप्ति दे सकता है,सचेत रहें,व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी,रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे,निवेश शुभ रहेगा,व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा,किसी समस्या से मुक्ति मिल सकती है,किसी न्यायपूर्ण बात का भी विरोध हो सकता है,विवाद न करें।

No comments:
Post a Comment