आज का राशिफल - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Vigyapn

Vigyapn

विज्ञापन

विज्ञापन

Tuesday, 25 April 2023

आज का राशिफल

 🥀२६ अप्रैल २०२३ राशिफल-बुधवार बैशाख माह के शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि है,विक्रम संवत-२०८०,राहु-१२:२४ PM से २:०० PM तक है,चन्द्रमा मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा,सूर्य मेष राशि पर है। 



🌹सत्य प्रकाश शर्मा🌹 


🐏मेष:-ॐ बृं बृहस्पतये नम:।

द्वादश गुरु,चन्द्रमा एकादश शनि व्यवसाय में सफलता देंगे,ध्यान व योग करें,अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे,लाभान्वित होंगे,मार्केट से मनोनुकूल लाभ होगा,बेरोजगारी के प्रयास सफल रहेंगे,यात्रा लाभदायक रहेगी,उपहार की प्राप्ति होगी,कोई समस्या का हल सहज ही होगा,समय अनुकूल है,कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। 


🐃वृष:-ॐ चं चन्द्रमसे नम:।

लाभान्वित होंगे,शुक्र व बुध व्यवसाय में सफलता देगा,शनि कर्म भाव में हैं,गुरु एकादश व चन्द्रमा राशि से द्वितीय दिन को शुभ बनाएंगे,धन का आगमन हो सकता है। गुरु कल्याणकारी हैं,व्यवसाय ठीक चलेगा,आय में नि‍श्चितता रहेगी,विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च होगा,लेन-देन में जल्दबाजी न करें,किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं,परिवार के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य पर खर्च होगा,जल्दबाजी न करें। 


👩‍👧मिथुन:-ॐ बृं बृहस्पतये नम:।

राशि के चन्द्रमा आध्यात्मिक प्रगति देंगे,परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें,जीवन सुखद रहेगा,रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है,आय में वृद्धि होगी,लाभ में वृद्धि होगी,कारोबार में वृद्धि होगी,मार्केट से लाभ होगा,व्यापार ठीक चलेगा,प्रभाव बढ़ेगा,समय की अनुकूलता का लाभ लें,विरोधी सक्रिय रहेंगे,पारिवारिक चिंता रहेगी,यात्रा लाभदायक रहेगी। 


🦀कर्क:-ॐ बुं बुधाय नम:।

दिन व्यावसायिक कार्यों में सफलता का है,करियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे,आर्थिक उन्नति की योजना बनेगी,व्यापार लाभदायक रहेगा,कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है,नए उपक्रम प्रारंभ हो सकते हैं,कार्यसिद्धि होगी,प्रसन्नता में वृद्धि होगी,मान-सम्मान मिलेगा,किसी काम को करने की तीव्र इच्छा जागृत होगी,जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। 


🦁सिंह:-ॐ अं अंगारकाय नम:।

चन्द्रमा का भाव से एकादश गोचर आपको व्यवसाय में सफलता देगा,आर्थिक सुख में वृद्धि होगी,नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी,धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा,तीर्थयात्रा की योजना बनेगी,अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी,व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा,निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें,प्रभाव बढ़ेगा,सहयोग मिलेगा,दुष्टजनों से सावधान रहें। 


🧘कन्या:-ॐ सों सोमाय नम:।

दशम चन्द्रमा व सप्तम गुरु व्यवसाय में सफलता देंगे,उन्नति से प्रसन्नता होगी,बुध व शुक्र सफलता दे सकता है,पिता का आशीर्वाद लें,आर्थिक लाभ सम्भव है,व्यवसाय ठीक चलेगा,आय होगी,फालतू खर्च होगा,विवाद को बढ़ावा न दें,लेन-देन में जल्दबाजी न करें,कीमती वस्तुएं संभालकर रखें,चिंता तथा तनाव रहेंगे,बेकार बातों की तरफ ध्यान न दें। 


⚖️तुला:-ॐ बृं बृहस्पतये नम:।

चन्द्रमा यहां से अब नवम हो गए हैं,भाग्य में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे,आर्थिक सुख में वृद्धि होगी,अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी,शत्रु पस्त होंगे,प्रेम में अनुकूलता रहेगी,व्यापार लाभदायक रहेगा,जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे,सहयोग प्राप्त होगा,मानसिक सभी तरफ से सफलता प्राप्त होगी,प्रभाव बढ़ेगा। 


🦞वृश्चिक:-ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।

सफलता की प्राप्ति होगी,जीवन में विश्वास को कायम रखें,लाइफ को बेहतर करेंगे,उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे,बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे,समय की अनुकूलता का लाभ लें,किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं,कीमती वस्तुएं संभालकर रखें,स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं,जोखिम न उठाएं,प्रसन्नता रहेगी। 


🏹धनु:-ॐ शं शनैश्चराय नम:।

चन्द्रमा बहुत ही शुभ हैं,प्रोमोशन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी,सफलता के संकेत हैं,आर्थिक प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे,प्रसन्नता में वृद्धि होगी,प्रभाव बढ़ेगा,रोजगार मिलेगा,भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे,जोखिम व जमानत के कार्य टालें,बेचैनी रहेगी। व्यर्थ दौड़धूप रहेगी,रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे,पार्टी का आनंद प्राप्त होगा,मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। 


🐊मकर:-ॐ चं चन्द्रमसे नम:।

द्वितीय शनि व वृष के शुक्र लाभ देंगे,चन्द्रमा मिथुन में हैं,चन्द्र व बुध गोचर से लाभ हो सकता है,पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा,मेहनत अधिक होगी,लाभ के अवसर मिलेंगे,मानसिक बेचैनी रहेगी,व्यवसाय ठीक चलेगा,लाभ होगा,कीमती वस्तुएं संभालकर रखें,विवाद के बढ़ावा न दें,धैर्य रखें,किसी व्यक्ति विशेष से कहासुनी हो सकती है। 


⚱️कुंभ:-ॐ कें केतवे नम:।

शनि सफल करेंगे,कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते है,घर-बाहर सुख-शांति रहेगी,भाग्य का साथ रहेगा,लाभ के अवसर हाथ आएंगे,मेहनत का फल मिलेगा,मान-सम्मान मिलेगा,मित्रों का सहयोग कर पाएंगे,जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे,व्यापार लाभदायक रहेगा,निवेश शुभ रहेगा,ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। 


🐬मीन:-ॐ रां राहवे नम:।

चतुर्थ चन्द्रमा आर्थिक स्थिति मंगलमय करेंगे तथा धन का आगमन करवा सकते हैं,राशि का गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा,सफलता के संकेत हैं,उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी,आत्मसम्मान बना रहेगा,बुद्धि का प्रयोग करेंग,कार्य में सफलता मिलेगी,पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा,प्रभाव बढ़ेगा,लाभ में वृद्धि होगी,भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी,जोखिम व जमानत के कार्य टालें,समय सुखपूर्वक व्यतीत होगा।

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन