क्या अपराधियों के साथ खड़ी है समाजवादी पार्टी - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Vigyapn

Vigyapn

विज्ञापन

विज्ञापन

Thursday, 13 April 2023

क्या अपराधियों के साथ खड़ी है समाजवादी पार्टी




हार्डकोर क्रिमिनल अतीक के बेटे का हुआ एनकाउंटर तो भड़के अखिलेश यादव, 


विरोध में सपाइयों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला


मिर्जापुर


            समाजवादी पार्टी द्वारा पोषित माफिया और कई संगीन धाराओं में वांछित अपराधी अतीक अहमद के बेटे एवं उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी असद को यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया है। ऐसे जघन्य अपराधी के एनकाउंटर के बाद एक तरफ जहां सोशल मीडिया से लेकर आम जनमानस में खुशी की लहर है तो वही *उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए असद एवं अतीक अहमद का पक्ष लिया है* उन्होंने ट्वीट कर असद एनकाउंटर की जांच करने एवं दोषियों को सजा देने की बात कही है। यही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पार्टी के मिर्जापुर से नेता अमित जमाई ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका है। 

*बड़ा सवाल यह है कि क्या समाजवादी पार्टी सच में अपराधियों को पोषित करती है?* क्या अतीक अहमद जैसे हार्डकोर क्रिमिनल और उसके बेटे असद के पक्ष में डायरेक्ट समाजवादी पार्टी और उसके मुखिया अखिलेश यादव उतर आए हैं? 

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकना एवं अखिलेश यादव का ट्विटर पर अपराधियों का बचाव करना तो इसी बात को साबित कर रहा है।

जानकार बताते हैं कि आगामी निकाय चुनाव पर अखिलेश यादव के इस ट्वीट का असर दिखाई पड़ सकता है और लोग उन्हें निकाय चुनाव में भी दरकिनार कर सकते हैं। फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम से एक और जहां लोग योगी आदित्यनाथ के शासन की सराहना कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ अखिलेश यादव के ट्वीट पर थू थू हो रही है।

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन