💐१७ अप्रैल २०२३ राशिफल-सोमवार बैशाख माह के कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि है,विक्रम संवत-२०८०,राहु-७:४३ AM से ९:१७ AM तक है,चन्द्रमा कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा,सूर्य मेष राशि पर है।
🦋सत्य प्रकाश शर्मा🦋
🌺मेष:-ॐ अं अंगारकाय नम:।
एकादश शनि व द्वितीय शुक्र तथा द्वादश चंद्रमा-गुरु व्यवसाय में बड़ा लाभ दे सकता है,किसी प्रभावशाली व्यक्ति से सहयोग प्राप्त होगा,पूजा-पाठ में मन लगेगा,तीर्थदर्शन हो सकते हैं,विवेक का प्रयोग करें,लाभ होगा,मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा,पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी,झंझटों में न पड़ें,पार्टनर शिप को लेकर लाभ रहेगा,व्यावसायिक यात्रा के संयोग हैं।
🌺वृष:-ॐ सों सोमाय नम:।
आय बनी रहेगी,सहयोग मिलेगा,व्यापार ठीक चलेगा,दिन सफलता का है,बिजनेस में रुके धन का आगमन हो सकता है,आध्यात्म की तरफ अग्रसर होंगे,कार्य करते समय लापरवाही न करें,विवाद से बचें,काम में मन लगेगा,किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं,विवेक का प्रयोग करें।
🌺मिथुन:-ॐ बुं बुधाय नम:।
खुशियां प्राप्त होंगी,बुध व सूर्य व्यवसाय के लिए शुभ है,दशम गुरु व चन्द्रमा अनुकूल है,घर-परिवार की चिंता रहेगी,किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा,जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा,घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी,बाहर जाने का मन बनेगा,मतभेद दूर होंगे,व्यवसाय लाभप्रद रहेगा,यात्रा संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझकर ही लें,नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं।
🌺कर्क:-ॐ कें केतवे नम:।
रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे,आय में वृद्धि होगी,सूर्य-बुध राशि से दशम कर्म के लिए अच्छा है,गुरु नवम तथा चंद्रमा मन का कारक ग्रह है,जो कि आज मीन में शुभ है,धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे,लेन-देन में जल्दबाजी न करें,सौदे लाभ दे सकते हैं,उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे,व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा,बड़ा काम करने का मन बनेगा।
🌺सिंह:-ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।
व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा,घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी,गुरु अष्टम व सूर्य मेष में रहेंगे,गुरु परिवार के लिए शुभ है,चन्द्रमा व गुरु जॉब में किसी नवीन पोस्ट से लाभ देंगा,रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे,किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा,यात्रा मनोरंजक रहेगी,पार्टी का आनंद मिलेगा,पारिवारिक सदस्यों तथा मित्रों के साथ आनंदायक समय व्यतीत होगा,किसी भी पारिवारिक यात्रा संबंधी योजना को टालना ठीक नहीं है।
🌺कन्या:-ॐ चं चन्द्रमसे नम:।
शुक्र नवम होकर व्यवसाय सम्बंधित रुके कार्यों में लाभ देंगे,सप्तम गुरु व चन्द्रमा लाभकारी हैं,शनि भी मकर का होकर मंगलमय है,सफलता देगा,मेहनत अधिक होगी,आय में कमी रहेगी,जल्दबाजी में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें,दूसरों की बातों में न आएं,धैर्य रखें,समय सुधरेगा।
🌺तुला:-ॐ शुं शुक्राय नम:।
सूर्य राशि से सप्तम तथा गुरु खष्ठम भाव में होकर शुभ फलदायक हैं,थोड़ा तनाव संभव है,मित्रों का सहयोग मिलेगा,सामाजिक कार्यों में मन लगेगा,दूसरों की सहायता कर पाएंगे,मान-सम्मान मिलेगा,रुके कार्यों में गति आएगी,पारिवारिक सहयोग मिलेगा,व्यापार ठीक चलेगा,मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा,घर-बाहर सुख-शांति रहेगी,ईर्ष्यालु सक्रिय रहेंगे।
🌺वृश्चिक:-ॐ अं अंगारकाय नम:।
लाभ में वृद्धि होगी,समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा,सूर्य खष्ठम भाव में रहकर प्रगति देंगे,गुरु पंचम मंगलमय है,दिन सफलता का है,उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी,भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी,कोई नया काम करने की योजना बनेगी,सहयोग प्राप्त होगा,व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा,भ्रम की स्थिति बन सकती है,बुद्धि का प्रयोग करें।
🌺धनु:-ॐ बृं बृहस्पतये नम:।
आय बनी रहेगी,हर कार्य बेहतर होगा,चंद्रमा व गुरु राशि से चतुर्थ गोचर रत है,व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी,नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं,उपहार की प्राप्ति संभव है,किसी समस्या का हल मिलेगा,व्यावसायिक साझेदार पूर्ण सहयोग करेंगे,कोई नया उपक्रम प्रारंभ करने का मन बनेगा,वरिष्ठजनों की सलाह काम आएगी,नए मित्र बनेंगे।
🌺मकर:-ॐ चं चन्द्रमसे नम:।
प्रोग्रेस है,सफलता मिलेगी,व्यापार मनोनुकूल चलेगा,शनि द्वितीय तथा गुरु तृतीय गोचर करेंगे,किसी भी व्यक्ति के उकसावे में न आएं,फालतू खर्च होगा,लेन-देन में जल्दबाजी से हानि होगी,जोखिम व जमानत के कार्य टालें,महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय नहीं है,परिवार में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे,अनावश्यक जोखिम न लें।
🌺कुंभ:-ॐ शं शनैश्चराय नम:।
भाग्य का साथ मिलेगा,सूर्य तृतीय व शनि राशि में है,गुरु मीन में है,लाभ रहेगा,व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे,गुरु व चन्द्रमा शुभ फल देंगे,आत्मबल में वृद्धि होगी,यात्रा की योजना बनेगी,रकम प्राप्त हो सकती है,आय में वृद्धि होगी,बिगड़े काम बनेंगे,प्रसन्नता रहेगी,मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा,व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।
🌺मीन:-ॐ बृं बृहस्पतये नम:।
सहयोग प्राप्त होगा,शुक्र राशि से तृतीय व गुरु राशि में शुभ हैं,उन्नति होगी,शुक्र व बुध लाभ के संकेत दे रहे हैं,कोई कार्य संभावित है,घर-परिवार के साथ आराम के साथ समय व्यतीत होगा। मान-सम्मान मिलेगा,व्यापार मनोनुकूल चलेगा,योजना फलीभूत होगी,कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है,काम करते समय लापरवाही न करे,यात्रा में व्यस्त रहेंगे।

No comments:
Post a Comment