🥀३ मार्च २०२३ राशिफल-शुक्रवार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि है,विक्रम संवत-२०७९-राहु-११:१२ AM से १२:३९ PM तक है,चन्द्रमा मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा,सूर्य कुंभ राशि पर है।💥
💫सत्य प्रकाश शर्मा💫
🌺मेष:-ॐ बृं बृहस्पतये नम:।
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी,जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे,व्यापार में लाभ होगा,निवेश शुभ रहेगा,भाइयों का साथ मिलेगा,दिन सौभाग्यशाली रहेगा,सहायता मिलेगी,अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए अथक परिश्रम करेंगे,सतर्क रहें,आरोग्य व अध्ययन संबंधी चिंता दूर होगी,दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें,शुभ समाचार प्राप्त हों सकते है,घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है।
🌺वृष:-ॐ शं शनैश्चराय नम:।
सफलता हासिल होगी,व्यापार में वृद्धि के योग हैं,परिवार व मित्रों के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा,निवेश शुभ रहेगा,कोई योजना बन सकती है।कोई भी नया काम आज शुरू करने से पहले सावधानी बरतें,कोई भी निर्णय लेने पर अपनी एकपक्षीय राय रखें दूसरों के मामले में दखलअंदाजी न करे,किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।
🌺मिथुन:-ॐ चं चन्द्रमसे नम:।
आप पर भगवान की विशेष कृपा रहेगी,कॉरपोरेट क्षेत्र में लाभ होगा,आपको अपने प्रबंध के क्षेत्र में अपना कौशल दिखाने का मौका मिलेगा,मार्केट में निवेश करने से बचें,व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा,बजट बिगड़ेगा,धैर्य रखें,किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें,भागदौड़ रहेगी,व्यापार में अधिक ध्यान देना पड़ेगा।
🌺कर्क:-ॐ शं शनैश्चराय नम:।
आपके सहानुभूति पूर्ण व्यवहार के कारण समाज के कई प्रभावशाली व्यक्ति आपकी ओर आकर्षित होंगे,आय का निवेश करना एक बढ़िया विचार है,दिन अच्छा रहेगा,पारिवारिक मेलजोल से मन प्रसन्न रहेगा,साथी के साथ समय व्यतीत करेंगे,जीवनसाथी पर अधिक मेहरबान होंगे,कार्यों में अनुकूलता रहेगी,लाभ में वृद्धि होगी,पारिवारिक प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी,निवेश शुभ रहेगा,मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा,नए संपर्क बन सकते हैं,धनार्जन होगा।
🌺सिंह:-ॐ शं शनैश्चराय नम:।
प्रियजनो से मुलाकात अच्छी रहेगी,जीवन को सकारात्मक सोच से देखें,तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ बाहर जाने की योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति के योग हैं। परिवार व स्नेहीजनों के साथ विवाद हो सकता है,अज्ञात भय रहेगा,व्यवसाय ठीक चलेगा,परिवार और व्यवसाय में कुछ असंतुलन महसूस कर सकते हैं,अपने भोजन में पौष्टिक खाद्य पदार्थों को शामिल करें।
🌺कन्या:-ॐ बृं बृहस्पतये नम:।
आर्थिक स्तिथि पर ध्यान देने के आवश्यकता है,यात्रा सफल रहेगी,नई योजना बनेगी,लोगों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा,सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी,काफी समय से अटके काम पूरे होने के योग हैं,भरपूर प्रयास करें,आय में मनोनुकूल वृद्धि होगी,पार्टनरों का सहयोग मिलेगा,निवेश शुभ रहेगा,अपने स्वभाव से आप लोगों को प्रसन्न कर देंगे,काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है,बेचैनी रहेगी।
🌺तुला:-ॐ सों सोमाय नम:।
प्रतिष्ठा बढ़ सकती है,व्ययसाय लाभप्रद रहेगा,कार्य पर ध्यान दें,कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी,अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे,अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है,चिंता तथा तनाव रहेंगे,प्रेम में जल्दबाजी न करें,प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी,हर परिस्थिति में अपने आप को शांत रखें,अपने प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की आवश्कता है।
🌺वृश्चिक:-ॐ बृं बृहस्पतये नम:।
काफी समय से अटका हुआ पैसा मिलने का योग है,यात्रा लाभदायक रहेगी,आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं,कार्य की प्रशंसा होगी,वस्तुएं संभालकर रखें,आपके पास व्यवसाय में करने के लिए कई प्रकार के कार्य होंगे लेकिन एक समय में एक कार्य पर ही ध्यान केंद्रित करने का प्रयास करें,संयम रखें और शांत रहें,अपने रिश्ते को विकसित करने के लिए उन्हें अपनी प्राथमिकता दें,स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा,कोई बाधा हो सकती है,जल्दबाजी में कोई भी गलत कार्य न करें।
🌺धनु:-ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।
उत्साह से काम कर पाएंगे,लाभ मिलेगा,व्यवसाय में सफलता हासिल होगी,किसी की बातों में न आएं,रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे,लाभ के योग हैं,व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी,व्यापार में वृद्धि से संतुष्टि रहेगी,जवाबदारी बढ़ सकती है,पारिवारिक सहयोग मिलेगा,अपनो के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे,कोई आपको अपने मन की बात कह सकता है।
🌺मकर:-ॐ चं चन्द्रमसे नम:।
कार्य में गति रहेगी,निवेश करने का समय है,धैर्य रखें,व्यवसाय आप शुरू करने की सोच रहे हैं उसके लिए योजना बनाने का सही समय है,अटकी हुई आर्थिक योजनाएं चालू हो सकती हैं,बैंकिंग प्रणाली में निवेश की बातचीत हो सकती है,आपको अपने काम डालने पड़ेंगे,परिवार की आवश्यकताओं के लिए भागदौड़ तथा व्यय की अधिकता रहेगी,दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।
🌺कुंभ:-ॐ सों सोमाय नम:।
व्यवसाय अच्छा चलेगा,सुख के साधनों पर व्यय सोच-समझकर करें,निवेश करने से बचें,व्यापार ठीक चलेगा,आय बनी रहेगी,मित्रों का सहयोग मिलेगा,कोई भी काम करने से पहले अच्छे से सोच लें क्योंकि आपका काम गलत हो सकता है जिससे बाद में पछताना पड़ेगा,दिन को अच्छा बीतने के लिए साथी के साथ समय बिताए,जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
🌺मीन:-ॐ अं अंगारकाय नम:।
आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा,किसी अपरिचित की बातों में न आएं,थोड़े प्रयास से ही काम सफल रहेंगे,मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा,सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी,लाभ के अवसर प्राप्त होंगे,किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा,प्रसन्न रहेंगे,पूर्णता की खोज में बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे,आपके पास अपनी उच्चतम क्षमता का प्रदर्शन करने का मौका होगा,किसी भी ऐसे व्यक्ति पर भरोसा ना करें जो आप को हानि पहुंचा सकता है।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment