कासगंज
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द थाना ढोलना के अन्तर्गत ग्राम महावर का एवं कासगंज शहर में पैदल गश्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा होलिका दहन वाले स्थानों का दौरा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने अराजक तत्वों को सावधान करते हुए शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने कहा कि सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है और किसी तरह की बद अमनी फ़ैलाने वालों से बहुत सख्ती से निपटा जाएगा।
रिपोर्ट नितेश भारद्वाज व्योरो चीफ कासगंज


No comments:
Post a Comment