*रिपोर्ट राजेश कुमार यादव लखनऊ/वाराणसी*
भोजपुरी एक्ट्रेस और माडल आकांक्षा दूबे ने आत्म हत्या कर ली है भोजपुरी एक्ट्रेस ने रविवार को वाराणसी मे आत्म हत्या कर ली ।आकांक्षा दबे का शव सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेन्द्र होटल मे मिला।जहा उन्होने फासी लगाकर आत्म हत्या कर ली।घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन मे जुट गई है।
*बहुत कम समय मे बनाई थी इंडस्ट्री मे पहचान*
बता दे कि आकांक्षा भदोही जनपद के चौरी थानाक्षेत्र के परसीपुर की निवासी थी।आकांक्षा बहुत कम समय मे भोजपुरी इंडस्ट्री मे अपना नाम बना लिया था।और वह भोजपुरी इंडस्ट्री का वो जाना माना चेहरा बन गई थी।अकाक्षा दूबे ने अपनी कैरियर की शुरुआत सोशल प्लेटफार्म टिक टाक से की थी ।टिक टाक पर हिट होने के बाद आकांक्षा ने भोजपुरी इंडस्ट्री मे कदम रखा।और एक से बढ़कर एक भोजपुरी गाने और फिल्मो मे काम किया।

No comments:
Post a Comment